411 REFERENCE · Wikipedia
मालागासी भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|220px|मालागासी कभी अरबी लिपि के एक रूप में लिखी जाती थी
मलगासी (Malagasy) माडागास्कर देश की भाषा है। यह ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की सदस्या है और इसका अफ़्रीका की अन्य भाषाओं से कोई सम्बन्ध नहीं है। माडागास्कर की अधिकांश जनता, जो मालागासी समुदाय का भाग है, इसे पहली भाषा के रूप में प्रयुक्त करती है, वहीं दुनिया के दूसरे कोनों में रहने वाले मालागासी प्रवासी भी इस भाषा को बोलचाल में इस्तेमाल करते हैं। माडागास्कर की लगभग पूरी आबादी, यानि क़रीब १.५ करोड़ लोग, मालागासी को अपनी मातृभाषा के रूप में प्रयोग करते हैं।The Languages of the World https://web.archive.org/web/20140705085151/http://books.google.com/books?id=PxJrB_OKn04C 5 जुलाई 2014 , Kenneth Katzner, pp. 354, Psychology Press, 2002, ISBN 978-0-415-25004-7, ... Madagascar (15 million). Malagasy is spoken by virtually the entire native population ...
संस्कृत प्रभाव
तीसरी से दसवी शताब्दी ईसवी काल में मालागासी लोगों के पूर्वजों ने आधुनिक इण्डोनेशिया व मलेशिया के बोर्नियो द्वीप से नौकाएँ लेकर हिन्द महासागर पार किया और माडागास्कर में आ बसे। उस काल में संस्कृत मलय द्वीपसमूह (जिसका बोर्नियो भाग है) में ज्ञान व धर्म की भाषा थी। जब मालागासी लोगों के पूर्वजों ने महासागर पार करा, वे अपने साथ संस्कृत के लगभग ३५ शब्द भी ले आये जो कुछ बदलकर आज भी मालागासी भाषा में मिलते हैं। इनमें करोड़ संख्या के लिये संस्कृत का शब्द "कोटि" है, जो मालागासी में "कति" बन गया है। इसी तरह वैशाख (अप्रैल-मई) बदल गया है और अधुनिक मालागासी में अप्रैल को "साका मासय" और मई को "साका वे" कहा जाता है।"Loanwords in the World's Languages: A Comparative Handbook https://web.archive.org/web/20140920113648/http://books.google.com/books?id=OYFMqEJ1KCgC 20 सितंबर 2014 ," Martin Haspelmath, Uri Tadmor; Walter de Gruyter, 2009, ISBN 9783110218435, ... In Malagasy, there are some 35 Sanskrit words ... SKT koṭi 'ten million': Malay and Malagasy have kəti '100,000' ...
इन्हें भी देखें
मालागासी लोग
माडागास्कर
ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ
बाहरी कड़ीयाँ
पठारी मालागासी एक एक ब्यौरा, मालागासी की एक मुख्य उपभाषा पर एक ऍथनोलॉग रिपोर्ट
मालागासी-अंग्रेज़ी शब्दकोष
मालागासी पर अखिल अफ़्रीकी स्थानीकरण वेबपृष्ठ
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ
श्रेणी:ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ
श्रेणी:माडागास्कर
श्रेणी:माडागास्कर की भाषाएँ
*