Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बम्बोलिम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बम्बोलिम कस्बा India Goa#India गोवा में अवस्थिति 15.451240 73.852776 inline,title देश भारत राज्य गोवा जिला उत्तर गोवा मीटर 1 5319 2001 auto भाषाएँ आधिकारिक कोंकणी भामास +5:30 GA Goa.gov.in बम्बोलिम भारत के गोवा राज्य के उत्तर गोवा जिले के तिसवाडी तालुक में स्थित एक जनगणना कस्बा है। गोवा मैडिकल कॉलॅज जो गोवा में एकमात्र ऐलोपैथिक चिकित्सा कालेज है, इसी कस्बे में स्थित है। राज्य की राजधानी पणजी से बम्बोलिन की दूरी लगभग 7 किमी है। बम्बोलिम अपने निर्जन समुद्र-तट के लिए उत्तर गोवा में प्रसिद्ध है। इतिहास एतिहासिक दस्तावेजो के अनुसार, बम्बोलिन गौड सारस्वत ब्राह्मणों के गोवा में आने पर उनके द्वारा तिसवाड़ी क्षेत्र में बसाए गए तीस अवस्थापनों में से एक था। बम्बोलिन पर विभिन्न कालों में विभिन्न राजवंशों का शासन रहा था और जिसके कारण इन सभी की छाप यहाँ की संस्कृति और परम्पराओं पर पड़ी है जिनमें से कुछ हैं चन्द्रपुर के भोज, सतवाहन, क्षत्रप राजवंश, अभीर राजवंश, कादम्ब, चालुक्य इत्यादि। चौदहवीं शताब्दी में बम्बोलिन, विजयनगर साम्राज्य का भाग बना। 1469 में बम्बोलिम, गुलबर्ग के बहामनी सुल्तानों के अधिकार में आया। इसके पश्चात, पन्द्रहवी सदी में गोवा को परास्त करने के बाद बम्बोलिन, आदिल शाही सल्तन के अधीन आया। और फिर 1510 में पुर्तगालियों ने आदिल शाही सल्तनत को परास्त कर गोवा को अपने साम्राज्य के अधीन ले लिया और साथ ही में बम्बोलिन को भी। 1961 तक बम्बोलिन पर पुर्तगाल का शासन रहा और फिर उसी वर्ष भारत द्वारा पुर्तगाल को परास्त करने पर गोवा के साथ ही बम्बोलिन का भारतीय राज्यक्षेत्र में विलय कर लिया गया। भूगोल बम्बोलिम 15.45°N 73.85°E के निर्देशांक पर स्थित है।Falling Rain Genomics, Inc - Bambolim https://web.archive.org/web/20150924140804/http://www.fallingrain.com/world/IN/33/Bambolim.html 24 सितंबर 2015 इसकी औसत ऊँचाई 3 मीटर है। स्थानीय अर्थव्यवस्था बम्बोलिन की अर्थव्यवस्था मुख्यत: पर्यटन और इससे सम्बन्धित रोज़गारों पर निर्भर है। दिसम्बर से फ़रवरी तक के महीने बम्बोलिन में पर्यटन के शीर्ष महीने हैं। मछली पकड़ने के उद्योग का भी यहाँ की अर्थव्यवस्था में योगदान है। जनसांख्यिकी भारत की 2001 की जनगणना में यहाँ की कुल जनसंख्या 5,319 थी।http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 https://web.archive.org/web/20040616075334/http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 16 जून 2004 Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional) 2008-11-01 Census Commission of India live कुल जनसंख्या में पुरुष 64% और महिलाएँ 36% थीं। बम्बोलिन की औसत साक्षरता दर 82% था जो राष्ट्रीय औसत 59.5% से अधिक था। 10% जनसंख्या 0-6 वर्ष आयुवर्ग के लोगों की थी। सन्दर्भ श्रेणी:गोवा के नगर, कस्बे, और ग्राम