411 REFERENCE · Wikipedia
अवशिष्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अवशिष्ट उस उत्पाद या उपोत्पाद को कहा जाता है, जिसका लाभदायक उपयोग संभव नहीं होता।https://www.livehindustan.com/bihar/katihar/story-eco-club-hosts-creative-waste-to-art-event-for-environmental-awareness-201787684923490.html Katihar News: अवशिष्ट से कला गतिविधि में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा 2026-08-26 www.livehindustan.com hi 2026-08-29 यह शब्द ‘अवशेष’ से बना है। अवशिष्ट और अपशिष्ट अलग-अलग अवधारणाएँ हैं। अवशिष्ट किसी वस्तु या पदार्थ का अंतिम बचा हुआ भाग होता है, जैसे रेडियोधर्मी पदार्थ। कुछ अवशिष्ट पदार्थ पर्यावरण को प्रदूषित कर सकते हैं और ऐसे पदार्थों को प्रदूषक कहा जाता है।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026
भारत सरकार ने पूर्ववर्ती ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 का अधिस्थापन करते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) नियम, 2026 अधिसूचित किए हैं। इन नियमों में सैनिटेरी लैंडफिल सहित नगर ठोस अपशिष्ट (एमएसडब्ल्यू) के उचित एवं प्रभावी प्रबंधन के प्रावधान किए गए हैं। ये नियम 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हुए हैं।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अनुसार, सैनिटेरी लैंडफिलिंग से आशय अवशिष्ट ठोस अपशिष्ट तथा निष्क्रिय अपशिष्टों के भूमि पर ऐसे केंद्र में अंतिम एवं सुरक्षित निपटान से है, जिसे भूजल, सतही जल, उड़नशील धूल, हवा से उड़ने वाले कचरे, दुर्गंध, आग के खतरे, आवारा पशुओं, पक्षियों, कीटों अथवा कृन्तकों के उपद्रव, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन, स्थायी जैविक प्रदूषकों, ढलान की अस्थिरता तथा मृदा अपरदन से संरक्षण के उपायों के साथ अभिकल्पित किया गया हो।https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2288411®=3&lang=1 दिल्ली-एनसीआर में लैंडफिल स्थलों का प्रभावी प्रबंधन 23 जुलाई 2026 29 अगस्त 2026 PIB पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
संदर्भ
श्रेणी:जीव विज्ञान
श्रेणी:शब्दावली
श्रेणी:सूक्ष्मजैविकी
श्रेणी:जैव प्रौद्योगिकी
श्रेणी:आण्विक जैविकी