411 REFERENCE · Wikipedia
जवाई नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जवाई नदी Jawai River 300 px India Rajasthan नदी मुहाने का स्थान देश राज्य राजस्थान नगर सुमेरपुर, शिवगंज, जालौर अरावली पर्वतमाला उदयपुर ज़िला लूणी नदी बाड़मेर ज़िला 25.044 N 71.726 E inline,title
जवाई नदी (Jawai River) भारत के राजस्थान में बहने वाली एक नदी है। यह लूणी नदी की एक उपनदी है।"Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332"Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990
नदीमार्ग
जवाई नदी उदयपुर ज़िले की अरावली पहाड़ियों में गोरिया गाँव के समीप उत्पन्न होती है। यह पाली व जालौर ज़िलों में बहती है। जालौर में सायला/बिराना गाँव के पास इसमें खारी नदी मिल जाती है। बाड़मेर में यह लूणी नदी में मिल जाती है। इसकी सहायक नदी बांडी, सूकडी, खारी आदि हैं। इसे पश्चिम राजस्थान की गंगा कहते है। जवाई नदी पर बसे प्रमुख नगर सुमेरपुर (पाली ज़िला), शिवगंज (सिरोही ज़िला) व आहौर ( जालौर जिला) हैं। पाली ज़िले की सुमेरपुर तहसील का पुराड़ा गाँव (जो ग्राम पंचायत पोमावा में सम्मिलित है) भी जवाई नदी के किनारे बसा हुआ है। सुमेरपुर के समीप स्थित जवाई बाँध इसी नदी पर है और यह पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा बाँध है। अपने निचले भाग में जवाई को सुकड़ी नदी भी कहा जाता है।
इन्हें भी देखें
लूणी नदी
जवाई बाँध
सुकड़ी नदी
अरावली पहाड़ियाँ
सन्दर्भ
श्रेणी:राजस्थान की नदियाँ
श्रेणी:पाली ज़िला
श्रेणी:जालौर ज़िला
श्रेणी:उदयपुर ज़िला
श्रेणी:सिरोही ज़िला