411 REFERENCE · Wikipedia
भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण विभाग Indian Museum, Courtyard, Kolkata, India.jpg कोलकाता स्थित भारतीय संग्रहालय, भा.मा.वि.विभाग का मुख्यालय AnSI १९४५ कोलकाता संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार http://www.ansi.gov.in/default.htm
भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण (Anthropological Survey of India) भारत के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाला एक अग्रणी अनुसंधान संगठन है जो भौतिक मानवशास्त्र तथा सांस्कृतिक मानवशास्त्र के क्षेत्र में कार्यरत है।
परिचय
यह अपनी स्थापना के 59 वर्ष पूरे कर चुका है और अपने गौरवपूर्ण कार्यकाल में सामान्य तौर पर जनता के और विशेषकर 'अत्यधिक कमज़ोर' कहे जाने वाले वर्गों के जैव-सांस्कृतिक पहलुओं के क्षेत्रों में मानव विज्ञान संबंधी अनुसंधान में प्रयासरत रहा है। इनके अलावा सर्वेक्षण कई अन्य समयसंगत गतिविधियों में लगा है जिनमें नृवंश सामग्री और प्राचीन मानव कंकाल अवशेषों को एकत्र करना, उनका संरक्षण करना, उनकी देखरेख करना, उनके बारे में आंकड़े तथा दस्तावेज तैयार करना और उनका अध्ययन करना शामिल हैं। इन वर्षों में सर्वेक्षण ने कोलकाता स्थित अपने मुख्यालय और सात क्षेत्रीय केंद्रों, एक उपक्षेत्रीय केंद्र, तथा आठ अन्य क्षेत्रीय स्टेशनों और नई दिल्ली के अपने कैंप कार्यालय की मदद से निरंतर अनुसंधान करते हुए गांव स्तर से जानकारियां एकत्र की हैं।
इन्हें भी देखें
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India)
भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण (Archeological Survey of India)
भारतीय वन सर्वेक्षण (Forest Survey of India)
भारतीय मत्स्य सर्वेक्षण
बाहरी कड़ियाँ
Anthropological Survey of India, Official website
श्रेणी:भारत में अनुसंधान संस्थाएँ
श्रेणी:मानवशास्त्र