411 REFERENCE · Wikipedia
पेत्रोज़ावोद्स्क
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पेत्रोज़ावोद्स्क Петрозаводск / Petrozavodsk पेत्रोज़ावोद्स्क Russia Karelia 61 47 N 34 20 E रूस के कारेलिया गणतंत्र में स्थिति कारेलिया गणतंत्र, रूस २,६१,९८७ २०१० रूसी, कारेलियाई
पेत्रोज़ावोद्स्क (रूसी: Петрозаводск, अंग्रेज़ी: Petrozavodsk) रूस के सुदूर पश्चिमोत्तर में स्थित एक शहर है जो उस देश के कारेलिया गणतंत्र नामक संघीय खंड की राजधानी भी है। यह ओनेगा झील के पश्चिमी छोर पर बसा हुआ है और उसके तट पर २७ किमी तक विस्तृत है।St Petersburg City Guide https://web.archive.org/web/20140929214003/http://books.google.com/books?id=MYVCQYIJafsC 29 सितंबर 2014 , Mara Vorhees, pp. 230, Lonely Planet, 2008, ISBN 9781740598279, ... Nestled on the coast of vast Lake Onega, Petrozavodsk ('Peter's Factory') has a history directly linked to that of St Petersburg: it started as an iron foundry and armaments plant in 1703 ...
पेत्रोज़ावोद्स्क घटना
२० सितम्बर १९७७ में अचानक आकाश में बहुत ऊँचाई पर तैरती हुई एक भीमकाय जेलीफ़िश जैसी कई भुजाओं वाली वस्तु देखी। यह अफ़वाह फैल गई कि यह किसी अन्य ग्रह से आये यात्रियों का यान है। कुछ विद्वानों के अनुसार यह किसी सोवियत रॉकेट की उड़ान से पैदा होने वाले अजीब आकृति वाले धुएँ के मोटे बादल थे। अन्य लोगों का मानना था कि यह किसी गुप्त सोवियत परमाणु परीक्षण से उतपन्न बादल थे। सोवियत वैज्ञानिकों के अनुसार यह एक प्राकृतिक घटना थी। विवाद आज भी जारी है और इसे 'पेत्रोज़ावोद्स्क घटना' (Petrozavodsk phenomenon) के नाम से जाना जाता है।New Scientistनवंबर 2023 InternetArchiveBot , Dec 24-31, 1981, ... However hostile the official propaganda apparatus may be to UFOs, an authentic explanation of the "Petrozavodsk phenomenon" (as it was neutrally known in official Soviet circles) was unthinkable, as the Plesetsk rocket centre was, and still is, a military secret ...
कुछ दृश्य
इन्हें भी देखें
कारेलिया गणतंत्र
ओनेगा झील
सन्दर्भ
2
श्रेणी:कारेलिया गणतंत्र
श्रेणी:रूस के नगर
श्रेणी:रूस के गणतंत्रों की राजधानियाँ