411 REFERENCE · Wikipedia
सैनिक (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सैनिक सैनिक.jpg सैनिक का पोस्टर जिमी निरुला सिकन्दर भारती नदीम-श्रवण अक्षय कुमार अश्विनी भावे अनुपम खेर आलोक नाथ रॉनित रॉय फरहीन लक्ष्मीकांत बेर्डे 10 सितम्बर, 1993 भारत हिन्दी
सैनिक 1993 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार, अश्विनी भावे, रॉनित रॉय और फरहीन मुख्य भूमिका में है।कभी शादी कर US चली गई थी अक्षय की ये हीरोइन, फिर लौटना पड़ा इंडिया https://bollywood.bhaskar.com/news/ENT-BOL-remember-akshay-kumar-actress-ashwini-bhave-5634895-PHO.html 18 जून 2018 दैनिक भास्कर 30 जून 2017 https://web.archive.org/web/20180618204057/https://bollywood.bhaskar.com/news/ENT-BOL-remember-akshay-kumar-actress-ashwini-bhave-5634895-PHO.html 18 जून 2018 dead
संक्षेप
यह फिल्म लेफ्टिनेंट सूरज दत्त (अक्षय कुमार) नामक एक सैनिक के बारे में है, जो कर्नल यशपाल दत्त (रि.) (अनुपम खेर) का पुत्र है। सूरज महिला कॉलेज में अपनी बहन मिनी से मिलने जाता है जहाँ उसकी मुलाकात अल्का (अश्विनी भावे) से होती है और उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। वे जल्द ही शादी कर लेते हैं, लेकिन सूरज को एक साल के लिये किसी मिशन के लिए बुलाया जाता है। जब वह दूर होता है तो एक संदेश आता है कि सूरज मारा गया है। मिनी, अल्का और यशपाल प्रत्येक को इसके बारे में पता चलता है, लेकिन वह एक-दूसरे को नहीं बताते क्योंकि उन्हें लगता है दूसरा यह नहीं सुन पाएगा। इस बीच, मिनी विजय (रॉनित रॉय) से शादी करने वाली है, लेकिन उसकी शादी के दिन उसका अपहरण कर लिया जाता है। सूरज के आश्चर्यजनक पुनरुत्थान के साथ (जो अभी तक जीवित था) फिल्म समाप्त होती है। वह मिनी को बचाता है और सब फिर से मिल जाते हैं।
मुख्य कलाकार
अक्षय कुमार - लेफ्टिनेंट सूरज दत्त
अश्विनी भावे - अल्का
फरहीन - मिनी दत्त
आलोक नाथ - बिहारी काका
रंजीत - गजराज चौधरी
अनुपम खेर - सेवानिवृत्त कर्नल यशपाल दत्त
रॉनित रॉय - विजय घई
लक्ष्मीकांत बेर्डे - गुड्डू
सतीश शाह - अल्का के पिता
गुड्डी मारुति - गुड्डी
हरीश पटेल - गुड्डी के पिता
मैक मोहन - प्राइवेट रंजीत
नवनीत निशान - रेखा
पंकज बैरी - पंकज चौधरी
संगीत
संगीतकार - नदीम-श्रवण
गीतकार - समीर
कुमार सानु द्वारा गाए गए गीत "जाम वो है", "मेरी वफाएँ याद करोगे" और "कितनी हसरत है हमें" सदाबहार गीत हैं जो अभी भी भारतीय दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं।
क्रम # शीर्षक गायक 1 "कितनी हसरत है हमें" कुमार सानु, साधना सरगम 2 "मेरी वफाएँ याद करोगे" कुमार सानु, आशा भोंसले 3 "जाम वो है" कुमार सानु 4 "हमको हुआ है प्यार" विनोद राठोड़, अलका याज्ञिक 5 "बाबुल का घर" कुमार सानु, अलका याज्ञिक 6 "है मेरी साँसों में" सुहासिनी
नामांकन और पुरस्कार
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0290839 सैनिक
श्रेणी:1993 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:नदीम–श्रवण द्वारा संगीतबद्ध फिल्में