411 REFERENCE · Wikipedia
जीवाणु
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जीवाणु (बैक्टीरिया) E. coli Bacteria (7316101966).jpg ऐशेरिशिया कोलाई Escherichia coli जीवाणु (Bacteria) वूज़, कैंडलर और व्हीलिस, 1990 संघ
ऐसिडोबैक्टीरिया (Acidobacteria)
ऐक्टीनोबैक्टीरिया (Actinobacteria)
ऐक्वीफ़िसी (Aquificae)
आर्माटीमोनाडीटीस (Armatimonadetes)
बैक्टीरोइडिटीस (Bacteroidetes)
कैल्डीसेरिका (Caldiserica)
क्लैमिडियाई (Chlamydiae)
क्लोरोबी (Chlorobi)
क्लोरोफ़्लेक्सी (Chloroflexi)
क्रिसियोगिनीटीस (Chrysiogenetes)
सायनोबैक्टीरिया (Cyanobacteria)
Deferribacteres
डायनोकोक्कस-थर्मस (Deinococcus-Thermus)
Dictyoglomi
Elusimicrobia
Fibrobacteres
फ़र्मीक्यूटीस (Firmicutes)
Fusobacteria
Gemmatimonadetes
Lentisphaerae
नाइट्रोस्पिराए (Nitrospirae)
Planctomycetes
प्रोटियोबैक्टीरिया (Proteobacteria)
स्पाइरोकीट (Spirochaetes)
Synergistetes
Tenericutes
Thermodesulfobacteria
Thermotogae
Verrucomicrobia
जीवाणु (Bacteria) सूक्ष्म जीव हैं जो प्रायः एककोशिकीय होते हैं। ये अकेन्द्रिक, कोशिका भित्तियुक्त, एककोशकीय सरल जीव हैं और प्रायः सर्वत्र पाये जाते हैं। इनका आकार कुछ मिलिमीटर तक ही होता हैं। इनकी आकृति गोल या मुक्त-चक्राकार से लेकर छड़ आदि के आकार की हो सकती हैं। ये पृथ्वी पर मिट्टी में, अम्लीय, गर्म जल-धाराओं में, नाभिकीय पदार्थों मेंFredrickson J, Zachara J, Balkwill D, et al Geomicrobiology of high-level nuclear waste-contaminated vadose sediments at the Hanford site, Washington state http://aem.asm.org/cgi/content/full/70/7/4230?view=long&pmid=15240306 Appl Environ Microbiol 70 7 4230–41 2004 15240306 10.1128/AEM.70.7.4230-4241.2004 14 सितंबर 2008 https://web.archive.org/web/20080929074759/http://aem.asm.org/cgi/content/full/70/7/4230?view=long&pmid=15240306 29 सितंबर 2008 live 0099-2240, जल में, भू-पपड़ी में, यहां तक की कार्बनिक पदार्थों में तथा पौधौं एवं जन्तुओं के शरीर के भीतर भी पाये जाते हैं। साधारणतः एक ग्राम मिट्टी में ४ करोड़ जीवाणु कोष तथा १ मिलीलीटर जल में १० लाख जीवाणु पाए जाते हैं।
सम्पूर्ण पृथ्वी पर जीवाणुओं की कुल संख्या अनुमानतः लगभग ५x१०३० होगी Whitman W, Coleman D, Wiebe W Prokaryotes: the unseen majority http://www.pnas.org/cgi/content/full/95/12/6578 Proc Natl Acad Sci U S a 95 12 6578–83 1998 9618454 10.1073/pnas.95.12.6578 14 सितंबर 2008 https://web.archive.org/web/20080305184844/http://www.pnas.org/cgi/content/full/95/12/6578 5 मार्च 2008 live जो संसार के बायोमास का एक बहुत बड़ा भाग है। ये कई तत्वों के चक्र में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं, जैसे कि वायुमंडलीय नाइट्रोजन के स्थरीकरण में। हलाकि बहुत सारे वंश के जीवाणुओं का श्रेणी विभाजन भी नहीं हुआ है तथापि लगभग आधी प्रजातियों को किसी न किसी प्रयोगशाला में उगाया जा चुका है।Rappé MS, Giovannoni SJ The uncultured microbial majority https://archive.org/details/sim_annual-review-of-microbiology_2003_57/page/369 Annu. Rev. Microbiol. 57 369–94 2003 14527284 10.1146/annurev.micro.57.030502.090759 जीवाणुओं का अध्ययन बैक्टिरियोलोजी के अन्तर्गत किया जाता है जो कि सूक्ष्म जैविकी की ही एक शाखा है।
मानव शरीर में जितनी भी मानव कोशिकाएं है, उसकी लगभग १० गुणा संख्या तो जीवाणु कोष की ही है। इनमें से अधिकांश जीवाणु त्वचा तथा अहार-नाल में पाए जाते हैं।Sears CL A dynamic partnership: celebrating our gut flora Anaerobe 11 5 247–51 2005 16701579 10.1016/j.anaerobe.2005.05.001 हानिकारक जीवाणु इम्यून तंत्र के रक्षक प्रभाव के कारण शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा पाते। कुछ जीवाणु लाभदायक भी होते हैं। अनेक प्रकार के परजीवी जीवाणु कई रोग उत्पन्न करते हैं, जैसे - हैजा , मियादी बुखार, निमोनिया , तपेदिक या क्षयरोग, प्लेग इत्यादि। केवल क्षय रोग से ही प्रतिवर्ष लगभग २० लाख लोग मरते हैं, जिनमें से अधिकांश उप-सहारा क्षेत्र के होते हैं। http://www.who.int/healthinfo/bodgbd2002revised/en/index.html 2002 WHO mortality data 2007-01-20 https://web.archive.org/web/20131023060502/http://www.who.int/healthinfo/bodgbd2002revised/en/index.html 23 अक्तूबर 2013 live
विकसित देशों में जीवाणुओं के संक्रमण का उपचार करने के लिए तथा कृषि कार्यों में प्रतिजैविक का उपयोग होता है, इसलिए जीवाणुओं में इन प्रतिजैविक दवाओं के प्रति प्रतिरोधक शक्ति विकसित होती जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र में जीवाणुओं की किण्वन क्रिया द्वारा दही, पनीर इत्यादि वस्तुओं का निर्माण होता है। इनका उपयोग प्रतिजैविकी तथा और रसायनों के निर्माण में तथा जैवप्रौद्योगिकी के क्षेत्र में होता है।Ishige T, Honda K, Shimizu S Whole organism biocatalysis Curr Opin Chem Biol 9 2 174–80 2005 15811802 10.1016/j.cbpa.2005.02.001
पहले जीवाणुओं को पौधा माना जाता था परंतु अब उनका वर्गीकरण प्रोकैरियोट्स के रूप में होता है। दूसरे जन्तु कोशिकों तथा यूकैरियोट्स की भांति जीवाणु कोष में पूर्ण विकसित केन्द्रक का सर्वथा अभाव होता है जबकि दोहरी झिल्ली युक्त कोशिकांग यदा कदा ही पाए जाते है। पारंपरिक रूप से जीवाणु शब्द का प्रयोग सभी सजीवों के लिए होता था, परंतु यह वैज्ञानिक वर्गीकरण १९९० में हुई एक खोज के बाद बदल गया जिसमें पता चला कि प्रोकैरियोटिक सजीव वास्तव में दो भिन्न समूह के जीवों से बने हैं जिनका क्रम विकास एक ही पूर्वज से हुआ। इन दो प्रकार के जीवों को जीवाणु एवं आर्किया कहा जाता है।Woese C, Kandler O, Wheelis M Towards a natural system of organisms: proposal for the domains Archaea, Bacteria, and Eucarya http://www.pnas.org/cgi/reprint/87/12/4576 Proc Natl Acad Sci U S a 87 12 4576–9 1990 2112744 10.1073/pnas.87.12.4576 17 सितंबर 2008 https://web.archive.org/web/20080627233102/http://www.pnas.org/cgi/reprint/87/12/4576 27 जून 2008 live
इतिहास
thumb|200px|right|लूई पाश्चर
जीवाणुओं को सबसे पहले १६७६ ई. में डच वैज्ञानिक एण्टनी वाँन ल्यूवोनहूक ने एकल लेंस वाले सूक्ष्मदर्शी यंत्र से देखा था जिसे उसने स्वयं बनाया था। Porter JR Antony van Leeuwenhoek: Tercentenary of his discovery of bacteria Bacteriological reviews 40 2 260–269 1976 786250 http://mmbr.asm.org/cgi/pmidlookup?view=long&pmid=786250 30 सितंबर 2008 https://archive.today/20120530194602/http://mmbr.asm.org/cgi/pmidlookup?view=long&pmid=786250 30 मई 2012 live परन्तु उस समय उसने इन्हें जंतुक (animalcule) समझा था। अपने अवलोकनों की पुष्टि के लिए उसने रायल सोसाइटी को कई पत्र लिखे।van Leeuwenhoek A An abstract of a letter from Mr. Anthony Leevvenhoek at Delft, dated Sep. 17, 1683, Containing Some Microscopical Observations, about Animals in the Scurf of the Teeth, the Substance Call'd Worms in the Nose, the Cuticula Consisting of Scales http://www.journals.royalsoc.ac.uk/content/120136/?k=Sep.+17%2c+1683 Philosophical Transactions (1683–1775) 14 568–574 1684 2007-08-19 जून 2020 InternetArchiveBot van Leeuwenhoek A Part of a Letter from Mr Antony van Leeuwenhoek, concerning the Worms in Sheeps Livers, Gnats, and Animalcula in the Excrements of Frogs http://www.journals.royalsoc.ac.uk/link.asp?id=4j53731651310230 Philosophical Transactions (1683–1775) 22 509–518 1700 2007-08-19 जून 2020 InternetArchiveBot van Leeuwenhoek A Part of a Letter from Mr Antony van Leeuwenhoek, F. R. S. concerning Green Weeds Growing in Water, and Some Animalcula Found about Them http://www.journals.royalsoc.ac.uk/link.asp?id=fl73121jk4150280 Philosophical Transactions (1683-1775) 23 1304–11 1702 2007-08-19 10.1098/rstl.1702.0042 जून 2020 InternetArchiveBot
१६८३ ई. में ल्यूवेनहॉक ने जीवाणु का चित्रण कर अपने मत की पुष्टि की। १८६४ ई. में फ्रांसनिवासी लूई पाश्चर तथा १८९० ई. में कोच ने यह मत व्यक्त किया कि इन जीवाणुओं से रोग फैलते हैं। http://biotech.law.lsu.edu/cphl/history/articles/pasteur.htm#paperII Pasteur's Papers on the Germ Theory LSU Law Center's Medical and Public Health Law Site, Historic Public Health Articles 2006-11-23 https://web.archive.org/web/20171108031227/https://biotech.law.lsu.edu/cphl/history/articles/pasteur.htm#paperII 8 नवंबर 2017 dead
पाश्चर ने १९८९ में प्रयोगों द्वारा यह दिखाया कि किण्वन की रासायनिक क्रिया सूक्ष्म जीवों द्वारा होती है। कोच सूक्ष्मजैविकी के क्षेत्र में युगपुरूष माने जाते हैं, इन्होंने हैजा, ऐन्थ्रेक्स तथा क्षय रोगों पर गहन अध्ययन किया। अंततः कोच ने यह सिद्ध कर दिया कि कई रोग सूक्ष्म जीवों के कारण होते हैं। इसके लिए १९०५ ई. में उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। http://nobelprize.org/nobel_prizes/medicine/laureates/1905/ The Nobel Prize in Physiology or Medicine 1905 Nobelprize.org 2006-11-22 https://web.archive.org/web/20061210184150/http://nobelprize.org/nobel_prizes/medicine/laureates/1905/ 10 दिसंबर 2006 live कोच न रोगों एवं उनके कारक जीवों का पता लगाने के लिए कुछ परिकल्पनाएं की थी जो आज भी इस्तेमाल होती हैं।O'Brien S, Goedert J HIV causes AIDS: Koch's postulates fulfilled Curr Opin Immunol 8 5 613–618 1996 8902385 10.1016/S0952-7915(96)80075-6
१९वीं शताब्दी तक सभी जान गए थे कि जीवाणु कई रोगों के कारक हैं, फिर भी किसी प्रभावी प्रतिजैविक की खोज नहीं हो सकी।Thurston A Of blood, inflammation and gunshot wounds: the history of the control of sepsis Aust N Z J Surg 70 12 855–61 2000 11167573 10.1046/j.1440-1622.2000.01983.x सबसे पहले प्रतिजैविक का आविष्कार १९१० में पॉल एहरिच ने किया जिससे सिफलिस रोग की चिकित्सा सम्भव हो सकी।Schwartz R Paul Ehrlich's magic bullets https://archive.org/details/sim_new-england-journal-of-medicine_2004-03-11_350_11/page/1078 N Engl J Med 350 11 1079–80 2004 15014180 10.1056/NEJMp048021 इसके लिए १९०८ ई. में उन्हें चिकित्साशास्त्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। इन्होंने जीवाणुओं को अभिरंजित करने की कारगर विधियां खोज निकाली, जिनके आधार पर ग्राम स्टेन की रचना संभव हुई। http://nobelprize.org/nobel_prizes/medicine/laureates/1908/ehrlich-bio.html Biography of Paul Ehrlich Nobelprize.org 2006-11-26 https://web.archive.org/web/20061128093700/http://nobelprize.org/nobel_prizes/medicine/laureates/1908/ehrlich-bio.html 28 नवंबर 2006 live
उत्पत्ति एवं क्रमविकास
आधुनिक जीवाणुओं के पूर्वज वे एक कोशिकीय सूक्ष्मजीव थे, जिनकी उत्पत्ति ४० करोड़ वर्ष पूर्व पृथ्वी पर जीवन के आरम्भ के समय हुई। इसके बाद लगभग ३० करोड़ वर्ष तक पृथ्वी पर जीवन के नाम पर सूक्ष्मजीव ही थे। इनमें जीवाणु तथा आर्किया मुख्य थे।Schopf J Disparate rates, differing fates: tempo and mode of evolution changed from the Precambrian to the Phanerozoic Proc Natl Acad Sci U S a 91 15 6735–42 1994 8041691 44277 10.1073/pnas.91.15.6735 http://www.pnas.org/cgi/pmidlookup?view=long&pmid=8041691DeLong E, Pace N Environmental diversity of bacteria and archaea Syst Biol 50 4 470–78 2001 12116647 10.1080/106351501750435040 स्ट्रोमेटोलाइट्स जैसे जीवाणुओं के जीवाश्म पाये गए हैं परन्तु इनकी अस्पष्ट बाह्य संरचना के कारण जीवाणुओं को समझने में इनसे कोई खास मदद नहीं मिली।
वर्गीकरण
जीवाणुओं का वर्गीकरण आकृति के अनुसार किया जाता है। उदाहरण-
1. दण्डाणु (बैसिलाइ) – दंड जैसे,
2. गोलाणु (कोक्काई)- बिन्दु जैसे,
3. सर्पिलाणु (स्पिरिलाइ) – लहरदार आदि।
center|500px|thumb|जीवाणु आकारिकी
मानव के विभिन्न अंगों को प्रभावित करने वाले जीवाणु
center|500px|thumb|बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण तथा उससे सम्बन्धित जीवाणु-प्रजाति
इन्हें भी देखें
फफूंद (फंगस)
विषाणु (वाइरस)
सूक्ष्मजैविकी
एककोशिकीय
प्रोकैरियोटिक कोशिका
सन्दर्भ
yes
बाहरी कड़ियाँ
मानव शरीर में जीवाणुओं द्वारा होने वाले प्रमुख रोग
श्रेणी:जीव विज्ञान
श्रेणी:सूक्ष्मजैविकी
श्रेणी:जीवाणु
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना