411 REFERENCE · Wikipedia
धुनाची
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
धुनाची पूजा तथा आरती में इस्तेमाल की जाने वाली एक पात्र है। जो मिट्टी और पीतल से बनाई जाती है। नारियल के छिलके और धूना से धुनाची जलाई जाती है। पूजा में दीपक के पहले या बाद धुनाची से आरती की जाती है। बंगाल की दुर्गापूजा में धुनाची आरती एक विशेष आचार है। बनारस में भी धुनाची आरती प्रचलित है। 'धुनाची आरती' को कुछ प्रदेशों में 'धूप आरती' भी कहते हैं।
सन्दर्भ