Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

होन्शू

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|220px|होक्काइदो का नक़्शा thumb|220px|फ़ूजी पर्वत का दृश्य thumb|220px|क्योतो शहर में गोकोगु जिन्जा मंदिर होन्शू (जापानी: 本州, अंग्रेज़ी: Honshu) जापान का सबसे बड़ा द्वीप है। यह त्सुगारु जलडमरू के पार होक्काइदो द्वीप से दक्षिण में, सेतो भीतरी सागर के पार शिकोकू द्वीप के उत्तर में और कानमोन जलडमरू के पार क्यूशू द्वीप से पूर्वोत्तर में स्थित है। होन्शू दुनिया का सातवा सबसे बड़ा द्वीप है और इंडोनीशिया के जावा द्वीप के बाद विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसँख्या वाला द्वीप भी है। जापान की राजधानी टोक्यो होन्शु के मध्य-पूर्व में स्थित है। होन्शू पर सन् २००५ में १०.३ करोड़ लोग रह रहे थे। इसका क्षेत्रफल २,२७,९६२ वर्ग किमी है, जो ब्रिटेन से ज़रा बड़ा है और भारत के उत्तर प्रदेश राज्य से ज़रा छोटा है।The Handy Geography Answer Book, Paul A. Tucci, Mathew T. Rosenberg, Visible Ink Press, 2009, ISBN 978-1-57859-215-9, ... Honshu is Japan's largest island and the seventh-largest island in the world. On its west coast it is separated from the Asian continent by the Sea of Japan. The Pacific Ocean stretches away from Honshu's eastern shores ... द्वितीय विश्व युद्ध के प्रशांत युद्ध के हिस्से के रूप में होन्शू द्वीप विनाशकारी हवाई हमलों का लक्ष्य बन जाएगा। पहला हवाई हमला जो द्वीप और होम आइलैंड्स पर हमला करेगा, डूलिटल रेड होगा। बोइंग बी-29 सुपरफोर्ट्रेस की शुरुआत के साथ, टोक्यो की फायरबॉम्बिंग ऑपरेशन मीटिंगहाउस में समाप्त हो जाएगी, जो मानव इतिहास में सबसे विनाशकारी हवाई हमला है, जिससे केंद्रीय टोक्यो का 16 वर्ग मील (41 किमी2; 10,000 एकड़) नष्ट हो जाएगा, जिससे एक अनुमानित 100,000 नागरिक मारे गए, और दस लाख से अधिक बेघर हुए। [14] जापान के आत्मसमर्पण करने और 2 सितंबर, 1945 को टोक्यो खाड़ी में यूएसएस मिसौरी (बीबी -63) पर जापान के समर्पण के जापानी साधन पर हस्ताक्षर करने से कुछ समय पहले हिरोशिमा और नागासाकी की परमाणु बमबारी में युद्ध समाप्त हो जाएगा। नाम का अर्थ जापानी भाषा में 'होन शू' का अर्थ 'मुख्य प्रांत' होता है। भूगोल होन्शू का अधिकतर भाग एक पहाड़ी इलाक़ा है जिसपर बहुत से ज्वालामुखी भी फैले हुए हैं। इस द्वीप पर अक्सर भूकंप आते रहते हैं और मार्च २०११ में आये ज़लज़ले ने पूरे द्वीप को अपनी जगह से २.४ मीटर हिला दिया था।Contemporary Japan: History, Politics, and Social Change Since the 1980s, Jeff Kingston, John Wiley & Sons, 2012, ISBN 978-1-118-31506-4, ... At 2:46pm on March 11, 2011, a massive 9 magnitude earthquake struck off the coast of Tohoku ... The entire island of Honshu shifted 2.4 meters to the east while much of the coast is now prone to flooding because of extensive land subsidence ... जापान का सबसे ऊँचा पहाड़, ३,७७६ मीटर (१२,३८८ फ़ुट) लम्बा फ़ूजी पर्वत, होन्शू पर स्थित है और एक सक्रीय ज्वालामुखी है। इस पूरे द्वीप के मध्य में कुछ पर्वतीय श्रृंखलाएं चलती हैं जिन्हें सामूहिक रूप से 'जापानी आल्प्स' (日本アルプス, Japanese Alps) के नाम से जाना जाता है। होन्शू पर कई नदियाँ स्थित हैं, जिनमें जापान की सबसे लम्बी नदी, शिनानो नदी (信濃川, Shinano River) भी शामिल है।Japan, Patrick Catel, Capstone, 2012, ISBN 978-1-4329-6102-2, ... The capital city, Tokyo, is located on the Kanto Plain, Japan's largest lowland, on the island of Honshu. Japan has many short rivers. Only the Shinano and Tone are more than 200 miles (310 kilometers) long.The Shinano is Japan's longest river ... होन्शू के मध्य पूर्व में 'कान्तो मैदान' (Kanto plain) है, जहाँ भारी कृषि की परंपरा है और उद्योग बहुत विकसित है। टोक्यो शहर इसी मैदान में स्थित है। टोक्यो के अलावा ओसाका, कोबे, नागोया और हिरोशीमा जैसे कुछ अन्य महत्वपूर्ण नगर भी होन्शू पर ही स्थित हैं। कान्तो मैदान और नोबी मैदान नामक एक अन्य मैदानी क्षेत्र में चावल और सब्ज़ियों की भारी पैदावार होती है। इनके अतिरिक्त होन्शू पर सेब और अन्य फल भी उगाए जाते हैं। क्षेत्र और प्रांत प्रशासनिक रूप से होन्शू को पांच क्षेत्रों और ३४ प्रान्तों (प्रीफ़ॅक्चरों) में बांटा जाता है।Japan Encyclopedia https://web.archive.org/web/20111213055059/http://books.google.com/books?id=p2QnPijAEmEC 13 दिसंबर 2011, Louis Frédéric, Harvard University Press, 2002, ISBN 978-0-674-01753-5, ... Of Japan's 64 prefectures (ken), 34 are on Honshu, as are the country's main cities, Tokyo, Osaka, and Kyoto ... होन्शू के इर्द-गिर्द के कुछ छोटे द्वीप भी इन्ही प्रान्तों में शामिल किये जाते हैं। होन्शू के क्षेत्र और उनके प्रांत इस प्रकार हैं: तोहोकू क्षेत्र - आओमोरी प्रीफ़ेक्चर, इवाते प्रीफ़ेक्चर, मियागी प्रीफ़ेक्चर, अकिता प्रीफ़ेक्चर, यामागाता प्रीफ़ेक्चर, फ़ूकूशिमा प्रीफ़ेक्चर कान्तो क्षेत्र - इबाराकी प्रीफ़ेक्चर, तोचिगी प्रीफ़ेक्चर, गुनमा प्रीफ़ेक्चर, साइतामा प्रीफ़ेक्चर, चीबा प्रीफ़ेक्चर, टोक्यो, कानागावा प्रीफ़ेक्चर चूबू क्षेत्र - निइगाता प्रीफ़ेक्चर, तोयामा प्रीफ़ेक्चर, इशिकावा प्रीफ़ेक्चर, फ़ुकुई प्रीफ़ेक्चर, यामानाशी प्रीफ़ेक्चर, नागानो प्रीफ़ेक्चर, गीफ़ू प्रीफ़ेक्चर, शिज़ुओका प्रीफ़ेक्चर, आईची प्रीफ़ेक्चर कानसाई - मीए प्रीफ़ेक्चर, शिगा प्रीफ़ेक्चर, क्योतो प्रीफ़ेक्चर, ओसाका प्रीफ़ेक्चर, ह्योगो प्रीफ़ेक्चर, नारा प्रीफ़ेक्चर, वाकायामा प्रीफ़ेक्चर चूगोकू क्षेत्र - तोत्तोरी प्रीफ़ेक्चर, शिमाने प्रीफ़ेक्चर, ओकायामा प्रीफ़ेक्चर, हिरोशीमा प्रीफ़ेक्चर, यामागूची प्रीफ़ेक्चर इन्हें भी देखें टोक्यो जापान के क्षेत्र जापान के प्रांत जापान सन्दर्भ 2 श्रेणी:जापान के द्वीप श्रेणी:जापान श्रेणी:प्रशांत महासागर के द्वीप श्रेणी:जापानी द्वीपसमूह