411 REFERENCE · Wikipedia
हिंदुस्तान अर्ध्रा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हिंदुस्तान अर्ध्रा (Hindustan Ardhra) 1970 के दशक के अंत में एटीएस-1 अर्ध्रा के रूप में भारत के नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा पायलट को प्रशिक्षण देने के लिए तैयार किया गया था। यह परंपरागत विन्यास और लकड़ी से निर्मित दो सीट वाला विमान था। भारतीय वायु सेना द्वारा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को 1980 के दशक के आरंभ में पचास विमानो का आदेश दिया था।
== डिज़ाइन ==
एटीएस-1 अर्ध्रा के चालक दल की क्षमता 2 है। इसकी लंबाई 8.61 मीटर है, 16.5 मीटर के पंख और 2.46 मीटर ऊँचाई है। सैलप्लेन में वार्टमैन एफएक्स-61-184 का एयरफोइल है। यह अधिकतम 508 किलोग्राम वजन के साथ उड़ने में सक्षम है और इसमें 328 किलोग्राम वजन का खाली भार होता है।
== प्रदर्शन ==
इसके प्रदर्शन की ओर देखे तो, सैलप्लान की 61 किमी/घंटा की स्टाल गति है जिसके बाद यह अपनी गति 201 किमी/घंटा की अधिकतम गति तक बढ़ा सकता है। इसका अधिकतम ग्लाइड अनुपात 26 है और g सीमाएं +5.3 -2.65 है। विमान में सिंक की दर 0.78 मी/से है।
== ऑपरेटर्स ==
भारत
भारतीय वायु सेना
== विशेष विवरण ==
जेन के ऑल वर्ल्ड एयरक्राफ्ट 1988-89 से डेटा सामान्य विशेषतायें
क्रू (चालक दल): 2
लंबाई: 8.61 मी॰ (28 फीट 3 इंच)
पंख फैलाव: 16.5 मी॰ (54 फीट 2 इंच)
ऊंचाई: 2.464 मी॰ (8 फीट 1 इंच)
पंख क्षेत्र: 21.83 मी2 (235.0 वर्ग फुट)
आस्पेक्ट अनुपात: 12.5
एयरफोइल: एफएक्स-61-184
खाली वजन: 328 kग्राम (723 पौंड)
अधिकतम उड़ान वजन: 508 kग्राम (1,120 पौंड)
प्रदर्शन
स्टाल गति: 61 किमी/घंटा (38 मील/घंटा; 33 नॉट)
कभी नहीं गति से अधिक: 210 किमी/घंटा (130 मील/घंटा; 113 नॉट)
g सीमा: +5.3 -2.65
अधिकतम ग्लाइड अनुपात: 26
सिंक की दर: 0.78 मी/से (154 फुट/मिनट)
पंख लोडिंग: 17.32 kग्राम/मी2 (3.55 पौंड/वर्ग फुट)
== इन्हें भी देखें ==
तेजस्
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
डीआरडीओ
== सन्दर्भ ==