411 REFERENCE · Wikipedia
आप की खातिर (2006 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आप की खातिर आप की खातिर (2006 फ़िल्म).jpg आप की खातिर का पोस्टर गणेश जैन रतन जैन धर्मेश दर्शन हिमेश रेशमिया सुनील मुंशी अक्षय खन्ना, प्रियंका चोपड़ा, अमीशा पटेल, डीनो मोरिया, सुनील शेट्टी 25 अगस्त, 2006 भारत हिन्दी
आप की खातिर 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह धर्मेश दर्शन द्वारा निर्देशित रूमानी हास्य फिल्म है। इसमें अक्षय खन्ना और प्रियंका चोपड़ा के साथ अमीषा पटेल, डीनो मोरिया, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर भी हैं।
यह 2005 की अमेरिकी फिल्म द वेडिंग डेट की अनौपचारिक रीमेक है। यह 25 अगस्त 2006 को जारी हुई और टिकट खिड़की पर धराशायी हो गई।पिता सुपरस्टार तो बेटा सुपर FLOP, 27 साल में 17 फ्लॉप देकर मेकर्स के करोड़ों डुबा दिए https://www.tv9hindi.com/webstories/entertainment/akshaye-khanna-gave-17-flop-films-in-27-years-of-career-makers-suffer-big-losses 2 सितम्बर 2024 TV9 भारतवर्ष 28 मार्च 2024 hi यह निर्देशक के रूप में धर्मेश दर्शन की अंतिम फिल्म रही।क्या 24 साल बाद बन रहा है 'धड़कन' का सीक्वल? यहां जानिए https://hindi.newsbytesapp.com/news/entertainment/dhadkan-2-sequel-to-be-fresh-take-on-modern-cinema/story 2 सितम्बर 2024 NewsBytes hi
संक्षेप
अनु (प्रियंका चोपड़ा) लंदन में रहने वाली एनआरआई है। लेकिन वह अब अपने प्रेमी डैनी (डीनो मोरिया) द्वारा छोड़ने के बाद से भारत में रह रही है। अपनी बहन शिरानी (अमीषा पटेल) की शादी का हिस्सा बनने के वह लंदन वापस आ जाती है। उसकी बहन न्यूयॉर्क में रहने वाले गुजराती व्यवसायी कुणाल शाह (सुनील शेट्टी) से शादी कर रही है। वह डैनी का सबसे अच्छा दोस्त भी है।
डैनी को ईर्ष्यालु बनाने के लिए अनु अपने सहकर्मी अमन (अक्षय खन्ना) को अपने नए प्रेमी के रूप में शादी में साथ चलने के लिए मना लेती है। अर्जुन खन्ना (अनुपम खेर) शिरानी के पिता हैं। अनु की माँ बैटी (लिलेट दुबे) ने अपने पहले पति की मृत्यु के बाद अर्जुन से शादी की है। जब अनु बहुत छोटी थी। जैसे-जैसे समय बीतता है, अमन को अनु आकर्षक लगने लगती है। लेकिन वह उसे पसंद नहीं करती। फिल्म के अंत में, सच्चाई सबके सामने आ जाती है कि अनु अमन से प्यार करती है। अनु के माता-पिता उसे अमन के पीछे जाने के लिए कहते हैं। लेकिन वह बहुत देर कर देती है क्योंकि वह पहले ही जा चुका होता है। लेकिन बाद में वह कुणाल को मिल जाता है। अनु अमन से शादी कर लेती है और सच्चाई जानने के बाद कुणाल शिरानी को खुशी-खुशी स्वीकार कर लेता है।
मुख्य कलाकार
अक्षय खन्ना — अमन मेहरा
प्रियंका चोपड़ा — अनु खन्ना
अमीषा पटेल — शिरानी खन्ना
डीनो मोरिया — डैनी ग्रोवर
सुनील शेट्टी — कुणाल पामुलापति शाह
अनुपम खेर — अर्जुन खन्ना
लिलेट दुबे — बैटी खन्ना
टीकू तलसानिया — प्रफुल्ल शाह
संगीत
गीत गायक समीर हिमेश रेशमिया आप की खातिर हिमेश रेशमिया 4:56 आई लव यू फॉर व्हॉट यू यार केके, अलीशा चिनॉय 6:16 मीठी मीठी बातां सुनिधि चौहान, कैलाश खेर, जसपिंदर नरूला 5:25 अफ़साना हिमेश रेशमिया 3:50 कह दो ना शान, सुनिधि चौहान 5:23 तू है कमाल कुणाल गांजावाला 6:05 तू ही मेरा हिमानी कपूर 4:41
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0810058 आप की खातिर
श्रेणी:2006 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्में