Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जोगिंदर नगर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जोगिंदर नगर (Jogindernagar) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के मंडी ज़िले में स्थित एक नगर है। == जनसंख्या == भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार सन् 2011 में जोगिंदर नगर की जनसंख्या 5335 और जोगिंदर नगर तहसील की जनसंख्या 1,10,302 थी। == विवरण == मंडी के अंतिम राजा जोगिंदर सेन के नाम पर इसका यह नाम पड़ा। पहाड़ी स्टेशन 163 किमी लंबी कांगड़ा घाटी नैरो गेज रेलहेड का टर्मिनल पॉइंट है। जोगिंदर नगर शहर हिमाचल के मंडी जिले का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। जोगिंदर नगर एशिया का एकमात्र ऐसा शहर है जिसमें तीन हाइड्रो प्रोजेक्ट हैं - शानन जलविद्युत परियोजना, बस्सी जलविद्युत परियोजना और बरोट जलविद्युत परियोजना। इसलिए इसे पावरहाउस के शहर का नाम दिया। == आवागमन == === विमान === जोगिंदर नगर से निकटतम हवाई अड्डा गगगल हवाई अड्डा (काँगड़ा या धर्मशाला) में है। === रेलवे === पठानकोट - जोगिंदर नगर नैरोगेज़ रेलमार्ग जोगिंदर नगर को पालमपुर , काँगडा , नूरपुर से जोडता है ।पठानकोट से जोगिंदर नगर नैरोगेज़ रेलमार्ग की कुल लम्बाई १६३ किलोमीटर है। === सड़क === राष्ट्रीय राजमार्ग 154 यहाँ से गुज़रता है। जोगिंदर नगर-सरकाघाट राज्य राजमार्ग इसके माध्यम से भी गुजरता है। == इन्हें भी देखें == मंडी ज़िला हिमाचल प्रदेश == सन्दर्भ ==