411 REFERENCE · Wikipedia
ताइगा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|रूस के बयकाल झील के पास उगते ताइगा वन
ताइगा या तायगा (रूसी: тайга́, अंग्रेजी: taiga (टैगा)) विश्व के उत्तरी क्षेत्रों का एक बायोम है जिसमें चीड़ (पाइन), सरल (स्प्रूस) और लार्च जैसे कोणधारी (कॉनिफ़ेरस) वृक्षों के वन फैले हुए हैं।Biology: Understanding Life, Sandra Alters, pp. 813, Jones & Bartlett Learning, 2000, ISBN 978-0-7637-0837-5, ... The taiga is the coniferous forest of the north ... The taiga consists primarily of cone-bearing evergreen trees, which are able to survive long, cold winters and low levels of precipitation ... क्षेत्रफल के हिसाब से ताइगा दुनिया का सबसे विस्तृत बायोम है और विश्व का २९% वनग्रस्त इलाक़ा ताइगा है।
महाद्वीपों पर विस्तार
ताइगा के वन विश्वभर में उत्तरी इलाक़ों पर फैले हुए हैं:
उत्तरी अमेरिका के कनाडा, अलास्का और सुदूर उत्तरी संयुक्त राज्य इस बायोम में आते हैं।
यूरोप के स्कैंडिनेवियाई देश (स्वीडन, फिनलैंड, नोर्वे का अधिकतर भाग, आइसलैंड का तटीय क्षेत्र इसमें आते हैं।
रूस का पश्चिम में फिनलैंड की सीमा से लेकर पूर्व में प्रशांत महासागर तक काफ़ी भाग इसमें शामिल हैं। इसमें साइबेरिया का अधिकाँश हिस्सा भी आता है।
एशिया में उत्तरी काज़ाख़स्तान, उत्तरी मंगोलिया और जापान के होक्काइदो द्वीप का उत्तरी हिस्सा इसमें सम्मिलित है।
इन्हें भी देखें
कोणधारी
बायोम
टुन्ड्रा
सन्दर्भ
2
श्रेणी:ताइगा
श्रेणी:वन
श्रेणी:कोणधारी
श्रेणी:साइबेरिया
श्रेणी:बायोम