Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्रतिज्ञप्ति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दर्शनशास्त्र व तर्कशास्त्र में प्रतिज्ञप्ति (proposition) या प्रकथन ऐसा वाक्य या कथन होता है जो या तो सत्य हो या फिर असत्य हो। यह आवश्यक नहीं है कि हमें यह ज्ञात हो कि प्रतिज्ञप्ति सत्य है या असत्य।"An Introduction To Logic And Scientific Method," Morris F. Cohen, Read Books Ltd, 2013, ISBN 9781446547403, Pg 25, "... While a proposition is defined as that which is true or false, it does not mean that we must know which of these alternatives is the case ..." उदाहरण के लिए "पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों पर भी जीवन है।" यह प्रतिज्ञप्ति या तो पूर्ण रूप से सत्य है या फिर असत्य है, हालांकि हम नहीं जानते कि सत्य-असत्य के इन दो विकल्पों में से वास्तविकता कौन-सी है। "भारत को स्वतंत्रता सन् 1948 में मिली थी" भी एक प्रतिज्ञप्ति जो या तो सत्य हो सकती है या असत्य। इतिहास के अध्ययन से हमें ज्ञात है कि भारत को स्वतंत्रता वास्तव में सन् 1947 में मिली थी, इसलिए हम इस प्रतिज्ञप्ति को असत्य ठहरा सकते हैं। w इन्हें भी देखें तर्कशास्त्र कथन (तर्क) आधार (तर्क) सन्दर्भ * श्रेणी:तार्किक व्यंजक श्रेणी:भाषा दर्शन श्रेणी:अर्थ विन्यास इकाईयाँ श्रेणी:कथन श्रेणी:गणितीय तर्क श्रेणी:सत्तामीमांसा * श्रेणी:वाक्यविन्यास (तर्क)