411 REFERENCE · Wikipedia
१४ अक्टूबर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
साँचा:कैलिन्डर/रवि 1 महीना शुरु गुरु
14 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 287वॉ (लीप वर्ष मे 288 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 78 दिन बाकी है।
== प्रमुख घटनाएँ ==
1066 - हेस्टिंग्स के निकट विलियम के नेतृत्व में नॉर्मन सेना ने इंग्लैंड को हराया और वहाँ के राजा हेरॉल्ड द्वितीय की हत्या कर दी।
1322 - स्कॉटलैंड की सेना ने अंग्रेजी राजा एडवर्ड द्वितीय को हराया और इस प्रकार स्कॉटलैंड को अंग्रेज़ी शासन से मुक्ति दिलाई।
1882- शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, बंबइ और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।
1923- वर्ष का चौथा उष्णकटिबंधीय तूफान पनामा के ठीक उत्तर में आया।
1933 - नाज़ी जर्मनी ने राष्ट्रसंघ से अपने को अलग किया।
1956- डॉ॰ भीमराव आंबेडकर ने अपने 5,00,000 अनुयायियों के साथ नागपुर में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी।
1964- अमरिकी मानवाधिकारों के नेता मार्टिन लूथर किंग को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
== जन्म ==
1643- बहादुरशाह प्रथम, दिल्ली (भारत) का मुगल बादशाह
1978 - अशर - आर और बी संगीत गायक
1884 - लाला हरदयाल - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और 'गदर पार्टी' के संस्थापक।
1863 - लालू भाई सामलदास मेहता - प्रसिद्ध उद्योगपति थे। 1926 में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें 'सर' की उपाधि
1931 - निखिल रंजन बैनर्जी- संगीतकार, कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। ये भारत के पश्चिम बंगाल राज्य से हैं।
1950 - अरुण खेतरपाल - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
== निधन ==
1240- रजिया सुल्तान, भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शासिका
== बाहरी कडियाँ ==
बीबीसी पे यह दिन