411 REFERENCE · Wikipedia
मधुपत्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2014right|thumb|300px|मधुपत्र या स्टीविया
मधुपत्र या स्टीविया (Stevia) सूर्यमुखी कुल का एक पादप है।
परिचय
इसका वानस्पतिक नाम स्टेविया रिबोडियाना है और यह एस्टेरेसी कुल का सदस्य है। यह पूर्वोत्तर पैराग्वे, अमेरिका, ब्राजील, जापान, कोरिया, ताइवान और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है। स्टेविया से रेबियाना नाम का शून्य-कैलोरी स्वीटनर तैयार किया जाता है जिसमें मुख्य रूप से स्टेवियोल ग्लाइकोसाइड होता है। स्टेविया में फ्लेविनोइड और टर्पीन भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अन्य रासायनिक घटकों में स्टेवियोसाइड शामिल है जो दुनिया का सबसे मीठा प्राकृतिक स्वीटनर है। यह चीनी से 250 गुणा और सुक्रोज़ से 300 गुणा ज्यादा मीठा होता है। मुख्य रूप से स्टेविया की पत्तियों का इस्तेमाल होता है। यह दाँतों को सड़ने से बचाता है। दाँतों पर जमने वाली परत (प्लेक) को कम करता है। यह एक ऐसा स्वीटनर है जो दाँतों के लिए फायदेमंद होता है। स्टेविया मानसिक सजगता बढ़ाता है, थकान मिटाता है, पाचन क्रिया में सहायक होता है और रक्तदाब को ठीक करता है। स्टेविया का इस्तेमाल हर्बल उत्पादों को स्वादिष्ट और खुशबूदार बनाने में भी किया जाता है।
बाहरी कड़ियाँ
स्टीविया की खेती
श्रेणी:औषधीय पादप