411 REFERENCE · Wikipedia
कृत्रिम द्वीप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|upright=1.3|नीदरलैंड में फ्लेवोपोल्डर द्वीप 970 किमी2 (375 वर्ग मील) का है और यह दुनिया में पुनः प्राप्त भूमि द्वारा निर्मित सबसे बड़ा द्वीप है।
कृत्रिम द्वीप या मानव निर्मित द्वीप वह द्वीप है जो प्राकृतिक प्रक्रियाओं के माध्यम से नहीं बल्कि मनुष्यों द्वारा निर्मित किया गया है।काव्या श्रीकुमार गाज़ी हसन ए स्टडी ऑफ आर्टिफिशियल आइलैंड्स सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च 1-5 https://www.cppr.in/wp-content/uploads/2020/11/A-Study-of-Artificial-Islands.pdf 3 अक्टूबर 2025 कृत्रिम द्वीपों का आकार भिन्न - भिन्न हो सकता है, जैसे कि छोटे द्वीप जो केवल एक इमारत या संरचना के एक स्तंभ को सहारा देने के लिए बनाए गए हों और कुछ ऐसे द्वीप जो पूरे समुदायों और शहरों को सहारा देने के लिए बनाए गए हों। आधुनिक समय में इन द्वीपों के निर्माण के कई कारण हैं जिनमें आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक, संरचनात्मक या रणनीतिक उद्देश्य शामिल हैं।
पुरातत्वविदों का तर्क है कि ऐसे द्वीपों का निर्माण नवपाषाण युग में हुआ था। प्रारंभिक कृत्रिम द्वीपों में शांत जल में तैरती हुई संरचनाएं या उथले जल में निर्मित लकड़ी या महापाषाण संरचनाएं शामिल थी।
इतिहास
कृत्रिम द्वीपों का विश्व के कई भागों में एक लम्बा इतिहास रहा है जिसका इतिहास प्राचीन मिस्र की सभ्यता के पुनः प्राप्त द्वीपों, प्रागैतिहासिक वेल्स, स्कॉटलैंड और आयरलैंड के स्टिल्ट क्रैनॉग्स और टीटीकाका झील के अभी भी विद्यमान तैरते द्वीपों से जुड़ा है।रॉलिंसन जॉर्ज द स्टोरी ऑफ एनसीएंट इजिप्ट https://books.google.co.in/books?id=AV3UAAAAMAAJ&q=artificial+island+ancient+egypt&pg=PA6&redir_esc=y#v=snippet&q=artificial%20island%20ancient%20egypt&f=false पटनम 3 अक्टूबर 2025 en 1889
सोलोमन द्वीप के मालैटा में लंगा लंगा लैगून और लाउ लैगून के लोगों ने फनाफौ, सुलुफौ और एडेज सहित चट्टान पर लगभग 60 कृत्रिम द्वीप बनाए।हिस्टोरिकल फोटोग्राफ्स ऑफ मालैटा http://www.uq.edu.au/hprc/beattie-malaita यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड 3 अक्टूबर 2025 en 22 मई 2014 https://web.archive.org/web/20140522103657/http://www.uq.edu.au/hprc/beattie-malaita bot: unknown लाउ लैगून के लोग चट्टान पर द्वीप बनाते हैं क्योंकि इससे उन्हें मालैटा के केन्द्र में रहने वाले लोगों के हमले से सुरक्षा मिलती है।
इन्हें भी देखे
द्वीप
महाद्वीप
महाद्वीपीय द्वीप
सन्दर्भ
श्रेणी:तटीय निर्माण
श्रेणी:प्रकारानुसार द्वीप
श्रेणी:द्वीप