411 REFERENCE · Wikipedia
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|200px| राज्य का ध्वज
thumb|right|200px|
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया का प्रांत है। यह ऑस्ट्रेलिया के पश्चिम में स्थित है और उसकी कुल 32.9 प्रतिशत भूमि इसी राज्य की है। यह पश्चिम एवं उत्तर में हिंद महासागर से, दक्षिण में दक्षिण महासागर से, नॉर्थर्न टेरिटरी से उत्तर-पूर्व में और साउथ ऑस्ट्रेलिया से दक्षिण-पूर्व में सीमा रखता है। इसकी राजधानी पर्थ है।http://www.gov.au/ संग्रहीत प्रति 27 मई 2015 https://web.archive.org/web/20150502110933/http://www.gov.au/ 2 मई 2015 live
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा राज्य है जिसका कुल भूमि क्षेत्र 2,527,013 वर्ग किलोमीटर (975,685 वर्ग मील) है। यह दुनिया में किसी देश का दूसरा सबसे बड़ा उपखंड है, जो केवल रूस के साखा गणराज्य से पीछे है। 2017 के अनुमान के अनुसार राज्य में लगभग 26 लाख निवासी हैं। यह देश की आबादी का लगभग 11 प्रतिशत हुआ। इनमें से विशाल बहुमत (92 प्रतिशत) दक्षिण-पश्चिम कोने में रहती हैं जबकि राज्य की 79 प्रतिशत आबादी पर्थ क्षेत्र में रहती है। शेष राज्य की आबादी बहुत कम है।
इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के पहले आधुनिक मानव निवासी लगभग 40,000 से 60,000 साल पहले उत्तर से आए थे। हजारों वर्षों में वे अंततः पूरे भूमि में फैल गए। जब 17वीं शताब्दी की शुरुआत में यूरोपीय खोजकर्ता आने लगे, तब तक ये ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी पूरे वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में लंबे समय से स्थापित थे।
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाले पहले यूरोपीय डर्क हार्टोग थे जो 1616 में पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाई तट पर आए थे। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की पहली स्थायी यूरोपीय बसावट 26 दिसंबर 1826 को मेजर एडमंड लॉकर ने की थी। वह न्यू साउथ वेल्स की औपनिवेशिक सरकार के कहने पर ऐसा किये थे। एडमंड ने किंग जॉर्ज साउंड में जो वर्तमान समय में ऐल्बनी में है एक सैन्य गैरीसन की स्थापना की। उन्होंने 21 जनवरी 1827 को औपचारिक रूप से महाद्वीप के पश्चिमी भाग को ब्रिटिश क्राउन के लिए कब्जा में ले लिया जो। इसके बाद 1829 में स्वान रिवर कॉलोनी की स्थापना हुई जिसमें वर्तमान राजधानी, पर्थ का स्थान भी शामिल था।
यॉर्क शहर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में पहली अंतर्देशीय बस्ती थी। यह 16 सितंबर 1831 को बसा था जो पर्थ के पूर्व में 97 किलोमीटर (60 मील) की दूरी पर स्थित है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने 1890 में अपनी सरकार हासिल की और 1901 में ऑस्ट्रेलिया में अन्य ब्रिटिश उपनिवेशों के साथ उसे संघबद्ध किया गया।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
राज्य की सरकार की वेबसाइट
श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया के राज्य और क्षेत्र
*