Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

2030 फीफा विश्व कप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

2030 फीफा विश्व कप फीफा के सदस्यों द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट है। यह हर चार वर्ष पे आयोजित होने वाली प्रतियोगिता है। इसमें इन देशों की पुरुष राष्ट्रीय टीमें प्रतिस्पर्धा करती हैं। यह कुल 24वां फीफा विश्व कप होगा। 2030 विश्व कप इसलिए ख़ास है क्योंकि 2030 में फीफा विश्व कप को 100 वर्ष पूरे हो जायेंगे।उरुग्वे को 2030 फीफा वर्ल्ड कप के आयोजन की उम्मीद https://www.aajtak.in/sports/fifa-2018/story/uruguay-believes-chance-to-host-fifa-football-2030-world-cup-tspo-551954-2018-06-14 10 जुलाई 2024 आज तक 14 जून 2018 hi यह पहली बार हो रहा है कि दो महाद्वीपों के तीन देश प्रतियोगिता की मेजबानी करेंगे।FIFA World Cup 2030: मोरक्को, पुर्तगाल और स्पेन करेंगे फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी, 3 मैच दक्षिण अमेरिका में होंगे https://hindi.moneycontrol.com/news/india/sports/football-world-cup-fifa-announced-that-the-soccer-world-cup-in-2030-will-be-hosted-by-morocco-portugal-and-spain-1526111.html 10 जुलाई 2024 hindi.moneycontrol.com hi इसमें मोरक्को, पुर्तगाल और स्पेन मेजबान देश होंगे। इसके अतिरिक्त, अर्जेंटीना, पैराग्वे और उरुग्वे फीफा विश्व कप की 100वीं वर्षगांठ मनाएंगे।पहली बार 3 देशों की मेजबानी में होगा FIFA वर्ल्डकप 2030, कौन सी कंट्री करेंगी मेजबानी https://hindi.asianetnews.com/sports/sports-news/2030-world-cup-to-be-hosted-in-three-continents-for-first-time-xadm/articleshow-1f5wcr8 10 जुलाई 2024 Asianet News Network Pvt Ltd hi पहला मैच उरुग्वे के मोंटेवीडियो में एस्टाडियो सेंटेनारियो में आयोजित किया जाएगा।FIFA ने किया बड़ा ऐलान, 6 देशों में मचेगा 2030 वर्ल्ड कप का धमाल https://hindi.news24online.com/sports/fifa-announces-2030-football-world-cup-to-be-held-in-europe-africa-and-south-america/371351/ 10 जुलाई 2024 न्यूज़ 24 hi दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः अर्जेंटीना और पैराग्वे में आयोजित किया जाएगा। बाकी मैच मोरक्को, पुर्तगाल और स्पेन में आयोजित किए जाएंगे। यह उत्तरी अफ्रीका में आयोजित होने वाला पहला विश्व कप होगा। यह 2010 के बाद से पूरे अफ्रीका में आयोजित होने वाला पहला विश्व कप होगा। 2014 के बाद से दक्षिण अमेरिका में और साथ ही 2018 के बाद से यूरोप में आयोजित होने वाला पहला विश्व कप होगा। देशों के संदर्भ में, यह मोरक्को, पुर्तगाल और पैराग्वे में आयोजित होने वाला पहला विश्व कप होगा। यह उरुग्वे में 1930 के बाद आयोजित होने वाला पहला विश्व कप होगा। साथ ही यह 1978 के बाद से अर्जेंटीना में होने वाला पहला विश्व कप होगा। इसके अलावा यह 1982 के बाद से स्पेन में आयोजित होने वाला पहला विश्व कप होगा। सन्दर्भ श्रेणी:फीफा विश्व कप