411 REFERENCE · Wikipedia
हाँगी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|हाँगी से भोजन बनाना
thumb|right|हाँगी के लिए कच्चा मांस और सब्जियां
thumb|right|हाँगी खाना
हाँगी या हांगी, भोजन पकाने की एक पारंपरिक माओरी विधि है, जिसका उपयोग न्यूजीलैंड के मूल निवासी, माओरी लोग करते हैं। उमुumu http://maoridictionary.co.nz/search?&keywords=umu Maori Dictionary Te Aka Online Māori Dictionary 9 November 2018 नाम के एक गड्ढे में पत्थरों को आग पर तपा कर भर दिया जाता है और इन पर बर्तनों को रख कर भोजन पकाया जाता है। अभी भी विशेष अवसरों पर या बड़े समूहों का खाना बनाने के लिए हाँगी विधि का उपयोग किया जाता है।Satyanand Anand Hangi for Prince William https://gg.govt.nz/publications/hangi-prince-william The Governor-General 9 November 2018
सामान्य प्रक्रिया
"हांगी रखना" या "हाँगी दबाना" में, जमीन में एक गड्ढा खोदा जाता है, फिर एक बड़ी आग में पत्थरों को गर्म करके इस गड्ढे में भर दिया जाता है, पत्थरों के ऊपर कच्चे भोजन को किसी टोकरी या पात्र में रख कर उसे पत्तो से ढका जाता है, फिर इस पर गीली मिट्टी की परत चढ़ा दी जाती है। गर्म पत्थर धीरे धीरे यानि कुछ घंटों में भोजन को पका देते हैं, फिर ऊपर से मिट्टी हटा कर पके भोजन को निकाल लिया जाता है।He whakatairanga i ngā ahuatanga mahi mō te tunu hāngi: Food safety practices in preparing and cooking a hāngi https://www.mpi.govt.nz/dmsdocument/1057-food-safety-practices-in-preparing-and-cooking-a-hangi-he-whakatairanga-i-nga-ahuatanga-mahi-mo-te-tunu-hangi New Zealand Food Safety 9 November 2018
न्यूज़ीलैड के उपनिवेश बनने और धातुओं और तार की शुरूआत से पहले, खाने को पेड़ों की छाल, बड़ी पत्तियों और अन्य वनस्पतियों के बीच लपेट कर रखा जाता था। 19 वीं शताब्दी के आरंभ में तारों से बनी टोकरियों का उपयोग व्यापक रूप से किया जाने लगा, जिसमें पत्तियों और छाल की जगह बोरी या मोटे कपड़े से भोजन को लपेटा या ढका जाता था,http://www.genuinemaoricuisine.com/Folders/Hangi.html The New Zealand Maori Hangi: Foods, Preparations and Methods Used Epuro Hands International Limited Genuine Maori Cuisine 2005 October 2, 2012 27 नवंबर 2020 https://web.archive.org/web/20201127013754/http://www.genuinemaoricuisine.com/Folders/Hangi.html dead और पत्थरों के बजाय गर्म लोहे या इस्पात के कबाड़ का उपयोग किया जाता था। समय के साथ साथ हागी "विशेषज्ञों" ने और आधुनिक और बेहतर तरीके विकसित किए हैं।
सन्दर्भ