Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राजभवन (झारखण्ड)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|राजभवन, रांची राजभवन रांची (संतालीᱺ ᱨᱟᱡᱽ ᱵᱷᱟᱵᱚᱱ) भारत के झारखण्ड राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी राँची में स्थित है। सी.पी. राधाकृष्णन झारखण्ड के वर्तमान राज्यपाल हैं।http://rajbhavanjharkhand.nic.in/ Rajbhavan Jharkhand rajbhavanjharkhand.nic.in 2023-04-16https://www.abplive.com/states/jharkhand/cp-radhakrishnan-took-oath-as-the-11th-governor-of-jharkhand-2337672 झारखंड के 11वें राज्यपाल के रूप में सीपी राधाकृष्णन ने ली शपथ, नए गर्वनर ने कही ये अहम बात आईएएनएस ABP News hi 2023-04-16 राजभवन राजभवन 62 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इसका निर्माण सन् 1930 में आरम्भ हुआ था और मार्च 1993 तक 7 लाख रुपए की लागत के साथ इसका निर्माण पूरा हो चुका था। इसे सेड्लो बैलार्ड द्वारा डिजाइन किया गया था। राजभवन के परिसर में ऑड्रे हाउस है, जो अब राज्यपाल का सचिवालय है, जिसे पहले कैप्टन हैनिंगटन द्वारा बनवाया गया था, जो 1850 से 1856 तक छोटानागपुर के उपायुक्त थे। बाग और उद्यान राजभवन में कई बगीचे और उद्यानें हैं, जिनका नामकरण विख्यात व्यक्तियों के नाम पर किया गया है। अकबर उद्यान - 2005 में नव विकसित किया गया है और इसमें गुलाब और मौसमी फूलों का एक सुंदर संग्रह है। बुद्ध उद्यान - बुद्ध के नाम पर, एक सुंदर परिदृश्य और एक ग्रीन हाउस है। अशोक उद्यान - मुख्य बगीचे का क्षेत्रफल लगभग 52,000 वर्ग फुट (4,800 वर्ग मीटर) है। महात्मा गांधी उद्यान - राजभवन के दक्षिण दिशा, यह औषधीय पौधों का संग्रह है। इसके बीच में एक खूबसूरत फव्वारा है। नक्षत्र वन - नया उद्यान विकसित किया गया है। इन्हें भी देखें झारखण्ड के राज्यपालों की सूची झारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक जालस्थल (झारखण्ड राजभवन) श्रेणी:भारत में आधिकारिक आवास श्रेणी:राँची की इमारतें