Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ओमप्रकाश कश्‍यप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Biographies मई 2025 मई 2025 ओमप्रकाश कश्‍यप (जन्म: १९५९) हिन्‍दी के प्रतिष्‍ठित बालसाहित्‍यकार हैं। बच्‍चों के लिए उनके कई कहानी-संग्रह और उपन्यास प्रकाशित हैं। जीवन परिचय जन्म सन 1959, जिला बुलंदशहर के एक गांव में, शिक्षा परास्नातक दर्शनशास्त्र, विगत अठाइस वर्षों से शब्दों से दोस्ती। उपन्यास, कहानी, लघुकथा, व्यंग्य, लेख, विज्ञान, नाटक, कविता, बालसाहित्य, जीवनी आदि विधाओं में नियमित लेखन-प्रकाशन। अभी तक तीस पुस्तकें प्रकाशित तथा अन्य चार प्रकाशनाधीन। साप्ताहिक समाचारपत्रों में व्यंग्य कॉलम तथा मासिक पत्रिका ‘सहकार संचय’ में सहकारिता आंदोलन पर करीब तीन साल तक नियमित लेखन। प्रकाशित पुस्तकों में अभी तक पांच उपन्यास, चार नाटक संग्रह, तीन कहानी संग्रह, जीवनी, विज्ञान तथा व्यंग्य संग्रह सहित करीब एक दर्जन पुस्तकें बालसाहित्य पर प्रकाशित। हिंदी अकादमी, दिल्ली द्वारा सन 2002 में कविता पुस्तक ‘वृक्ष हमारे जीवनदाता’ के लिए ‘बाल एवं किषोर साहित्य सम्मान’। ‘बालसाहित्य समीक्षा’ के ‘शिवकुमार गोयल विषेषांक’ का अतिथि संपादन (अक्टूबर- 2005)। साथ ही विभिन्न साहित्यिक पत्रा-पत्रिकाओं में सहस्राधिक रचनाएं प्रकाशित एवं चर्चित। कृतियां उपन्यास जुग जीवौ भ्रष्टाचार, विजयपथ, ढाई कदम, जहरबाद, मिश्री का पहाड़ कहानी-संग्रह नन्ही का बटुआ, सोन मछली और हरी सीप, कहानी वाले बाबा, फरिश्ते व्यंग्य-संग्रह ताकि मनोबल बना रहे नाटक-संग्रह पुल कहां नहीं है, स्वयंवर में लड़की, उत्सर्ग बालकविता-संग्रह वृक्ष हमारे जीवनदाता जीवनी जननायकः डॉ॰ भीमराव आंबेडकर विज्ञान आइंसटाइन और आपेक्षिकता का सिद्धांत लघुकथा-संग्रह पगडंडियां सहकारिता सहकारिता आंदोलन : उदभव एवं विकास (दो खंड) , सहकारिताः सिद्धांत, स्वरूप और संभावनाएं बालनाटिकाएं हलवाई की दुकान से, दो राजा अलबेले तथा बच्चों के लिए करीब दर्जन-भर पुस्तकें प्रकाशनाधीन निगद (उपन्यास), तुम बिन (गीत संग्रह), ब्लाग आखरमाला एवं संधान बाहरी कड़ियाँ विज्ञान लेखन क्या है और क्या नहींओमप्रकाश कश्यप श्रेणी:हिन्दी लेखक श्रेणी:बाल साहित्य श्रेणी:हिन्दी उपन्यासकार