411 REFERENCE · Wikipedia
बोआब
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बोआबBoabऑस्ट्रेलियाई बाओबाब Derby boab, Western Australia.jpg 275px पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में एक बोआब (ऐडनसोनिया ग्रेगोरी) वृक्ष पादप पुष्पी पादप (Angiosperms) युडिकॉट (Eudicots) ऐस्टरिड (Asterids) मैलवेलीस (Malvales) मैलवेसिए (Malvaceae) बोम्बाकोइडिए (Bombacoideae) ऐडनसोनिया (Adansonia) ऐडनसोनिया ग्रेगोरीA. gregorii Adansonia gregorii मुएलर Adansoniagregorii1.png ऑस्ट्रेलिया में बोआब का भौगोलिक वितरण
बोआब (Boab) या ऑस्ट्रेलियाई बाओबाब (Australian baobab), जिसका वैज्ञानिक नाम ऐडनसोनिया ग्रेगोरी (Adansonia gregorii) है, ऑस्ट्रेलिया में मिलने वाली बाओबाब की एक जाति है। यह ऑस्ट्रेलिया में तत्रस्थ है, यानि केवल उसी देश में मिलती है। Boland, D. J.; et al. (1984). Forest Trees of Australia (Fourth ed.). Collingwood, Victoria, Australia: CSIRO Publishing. ISBN 978-0-643-05423-3.https://www.abc.net.au/news/2018-08-07/boabs-come-africa-baobabs-evolution/10060946 Curious Kimberley: Scientists disagree how boab trees got to Australia from Africa and Madagascar - ABC News August 6, 2018 www.abc.net.au
शारीरिक विवरण
बोआब वृक्ष की ऊँचाई 5 से 15 मीटर (16 से 50 फुट) तक पहुँच सकती है। अन्य बाओबाब जातियों की भांति इसका तना भी बहुत मोटा होता है और अपने आकार के कारण इसे "बोतल पेड़" (bottle tree) और "उल्टा पेड़" (upside down tree) भी कहा जाता है।
प्रयोग
बोआब वृक्ष के अधिकांश भाग खाद्य-योग्य होते हैं। पत्तों की औषधियाँ बनती हैं। वृक्ष में जल भण्डारण की क्षमता होने के कारण सूखे की अवस्था में ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी तने में छिद्रों से पानी लिया करते थे। फल से प्राप्त गूदे का सूखा श्वेत पाउडर खाया जाता है। फल के बाहरी खोल पर कुरेदकर चित्र बनाए जाते हैं।
इन्हें भी देखें
बाओबाब
तत्रस्थता
ऑस्ट्रेलिया
सन्दर्भ
श्रेणी:ऐडनसोनिया
श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया के वृक्ष