411 REFERENCE · Wikipedia
माली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अन्य विकलपों के लिए यहां जाए: माली (बहुविकल्पी)
माली गणराज्य माली Flag of Mali.svg Coat of arms of Mali.svg LocationMali.svg "Un peuple, un but, une foi""एक जनता, एक लक्ष्य, एक आस्था" Le Mali"माली" फ्रांसीसी क्षेत्रीय भाषा बाम्बारा मालियन बमाको 12 39 N 8 0 W बमाको अर्द्ध-अध्यक्षीय गणराज्य राष्ट्रपति प्रधानमंत्री इब्राहिम बॉबकार मोडिबो सिडीबी 24 bex 1 E12 1,240,192 478,839 1.6 13,010,000 71 वां 2009 10.5 27.2 207 वां $15.084 अरब - 2008 $1,129 स्वतंत्रता फ्रांस से घोषणा 22 सितंबर 1960 2013 steady 0.407 http://hdr.undp.org/sites/default/files/hdr14-summary-en.pdf 2014 Human Development Report Summary 2014 27 जुलाई 2014 संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम 21–25 https://web.archive.org/web/20160729080443/http://hdr.undp.org/sites/default/files/hdr14-summary-en.pdf 29 जुलाई 2016 live 176वाँ वेस्ट अफ्रीकन सीएफए फ्रांक XOF MLI GMT +0 आकलन नहीं +० rightWhich side of the road do they drive on? https://web.archive.org/web/20120414073422/http://brianlucas.ca/roadside/ 14 अप्रैल 2012 Brian Lucas. August 2005. Retrieved 2009-01-28 .ml 223
माली, आधिकारिक तौर पर माली गणराज्य (फ्रांसीसी: République du Mali), पश्चिमी अफ़्रीका में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है। अफ़्रीका के सातवें सबसे बड़े देश माली की सीमा उत्तर में अल्जीरिया, पूर्व में नाइजर, दक्षिण में बुर्किना फ़ासो और कोत दिव्वार, दक्षिण-पश्चिम में गिनी और पश्चिम में सेनेगल और मारितुआना से मिलती है। 12,40,000 वर्ग कि॰मी॰ से कुछ बड़े इस देश की जनसंख्या करीबन 1,30,00,000 है। इसकी राजधानी बमाको है।
आठ क्षेत्रों में बंटे माली की उत्तरी सीमा सहारा के मध्य तक जाती है, वहीं देश की दक्षिणी क्षेत्र, जहाँ अधिकांश आबादी निवास करती है, की विशेषता नाइजर और सेनेगल नदी है। देश की अर्थव्यवस्था खेती और मत्स्य पालन पर निर्भर है। माली के कुछ प्राकृतिक संसाधनों में सोना, यूरेनियम और नमक शामिल है। माली दुनिया के सबसे निर्धनतम देशों में शुमार किया जाता है।
आज का माली कभी ट्राँस-सहारा व्यापार पर नियंत्रण रखने वाले तीन साम्राज्यों, घाना साम्राज्य, माली साम्राज्य (जिससे माली नाम लिया गया है) और सोनघाई साम्राज्य का एक हिस्सा था। 1800 के अंत में यह फ्रांसीसी नियंत्रण में आ गया और फ्रांसीसी सूडान का एक हिस्सा बन गया। 1959 में माली से सेनेगल से माली संघ के नाम से स्वतंत्र हो गया। एक साल बाद माली संघ स्वतंत्र राष्ट्र माली बन गया। एक दलीय शासन के लंबे दौर के बाद 1991 में हुए तख्तापलट के बाद गणतंत्र और बहु-दलीय राज्य के रूप में नए संविधान और सत्ता का गठन किया गया। देश की तकरीबन आधी आबादी अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा, 1.25 अमेरिकी डालर से प्रतिदिन कम आमदनी, पर गुजर-बसर करती है।
इतिहास
माली का इतिहास
तस्वीरें
श्रेणी:अफ़्रीका के देश
श्रेणी:देश
श्रेणी:पश्चिम अफ्रीका के देश
श्रेणी:स्थलरुद्ध देश