411 REFERENCE · Wikipedia
मस्तिष्काघात
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|सिर में मामूली चोट
मस्तिष्काघात सिर की उन चोटों के लिए प्रयुक्त शब्द है जो अस्थायी रूप से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को प्रभावित करती है।https://www.nichd.nih.gov/health/topics/tbi/conditioninfo About Traumatic Brain Injury निचड en ट्रॉमेटिक ब्रेन इंजरी के बारे में 14 अक्टूबर 2025 इसे हल्के आघातजन्य मस्तिष्क चोट (एमटीबीआई) के रूप में भी जाना जाता है। इसके सामान्य कारणों में मोटर वाहन से टक्कर, गिरना, खेल में चोट लगना और साइकिल दुर्घटनाएं शामिल हैं। पूर्व में मस्तिष्काघात, शारीरिक हिंसा और शराब पीना आदि भी इसके जोखिम कारक हो सकते हैं।
लक्षण
मस्तिष्काघात के लक्षण लोगों में अलग-अलग होते हैं और इनमें शारीरिक, संज्ञानात्मक और भावनात्मक लक्षण शामिल होते हैं। इसके सामान्य लक्षणों में सिरदर्द, चक्कर आना, सोचने और एकाग्रता में कठिनाई, नींद में गड़बड़ी, भूलना, चेतना की कमी, संतुलन की समस्या, मतली, धुंधली दृष्टि और मनोदशा में परिवर्तन आदि शामिल हो सकते हैं।https://www.nichd.nih.gov/health/topics/tbi/conditioninfo/symptoms What are common symptoms of traumatic brain injury? नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ एंड ह्यूमन डेवलपमेंट en ट्रॉमेटिक ब्रेन इंजरी के आम लक्षण क्या हैं? 14 अक्टूबर 2025 इसके संकेत और लक्षण चोट लगने के कुछ मिनटों, कुछ घंटों के भीतर या आमतौर पर 72 घंटों के भीतर दिखाई देते हैं। हालाँकि लक्षण 1 से 2 दिन की देरी के बाद भी दिखाई दे सकते हैं।
रोकथाम एवं उपचार
एमटीबीआई की रोकथाम में सामान्य उपाय शामिल किए जा सकते है जैसे कि सीट बेल्ट पहनना, कारों में एयरबैग का उपयोग करना तथा उच्च जोखिम वाले खेलों के लिए हेलमेट जैसे सुरक्षात्मक उपकरण का उपयोग करना। वृद्ध लोगों में गिरने के जोखिम को कम करने के लिए फर्श को अव्यवस्थित नहीं रखना चाहिए तथा कठोर तलवों वाले पतले सपाट जूते पहनने चाहिए जिससे संतुलन में बाधा न आए।http://www.mayoclinic.com/print/concussion/DS00320/DSECTION%3Dall%26METHOD%3Dprint Concussion मायोक्लिनिक en कन्क्यूशन https://web.archive.org/web/20110612190754/http://www.mayoclinic.com/print/concussion/DS00320/DSECTION%3Dall%26METHOD%3Dprint 12 जून 2011 14 अक्टूबर 2025 dead
मस्तिष्काघात वाले वयस्कों और बच्चों को मस्तिष्काघात के निदान की पुष्टि करने और अधिक गंभीर सिर की चोटों की संभावना को दूर करने के लिए डॉक्टर या नर्स प्रैक्टिशनर से चिकित्सीय मूल्यांकन करवाना आवश्यक होता है।
इन्हें भी देखें
मस्तिष्क अर्बुद
मस्तिष्क की चोट
सन्दर्भ
श्रेणी:मस्तिष्क
श्रेणी:प्राणी विज्ञान