Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लउरिया अरेराज

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

250px लउरिया अरेराज का अशोक स्तम्भ The Lauriya Araraj Pillar of Ashoka, East Champaran District. Polished sandstone 3rd Century BCE Lauriya-Araraj, Champaran, India. 26° 33′ 0.82″ N 84° 38′ 51.29″ E Lauriya Araraj, India India center yes Lauriya Araraj 26 33 0.82 N 84 38 51.29 E लउरिया अरेराज, बिहार के पूर्वी चम्पारन जिले का एक ऐतिहासिक महत्व का स्थल है जहाँ सम्राट अशोक द्वारा निर्मित एक स्तम्भ है जिस पर धर्मलेख खुदा हुआ है। यह स्तम्भ लउरिया नन्दनगढ़ से ५५ किमी दक्षिण-पश्चिम में है जहाँ एक दूसरा अशोक स्तम्भ स्थित है। प्रियदर्शी सम्राट अशोक ने छह ठोस पत्थरों के स्तम्भों पर जो धर्मलेख खुदवाया था, उसमें से एक पूर्वी चम्पारण जिले के अरेराज लौरिया में 249 (ईसापूर्व) में लगाया था जो आज भी सुरक्षित है। इतिहास के अनुसार सम्राट अशोक ने अपने राज्याभिषेक के 26 वर्ष वाद यह धर्मलेख लिखवाया था। इस धर्मलेख स्तम्भ का भार 34 टन है और यह साढ़े छत्तीस फुट ऊँचा है। इस स्तम्भ के उपर का सिंह नहीं है जो शायद टूट जाने के कारण कोलकाता संग्रहालय में रखा हुआ है। इस स्तंभ पर 41 पंक्तियों में नागरिकों को मानव धर्म का पालन करने एवं चराचर मैत्री का सन्देश है। स्तंभ स्थल, पर्यटन विभाग द्वारा संरक्षित है। सन्दर्भ श्रेणी:भारत के ऐतिहासिक स्थल श्रेणी:भारत में स्तम्भ स्थापत्य