Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

परमेन्द्र सिंह ढुल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

परमेन्द्र सिंह ढुल हरियाणा राज्य के जींद जिले की जुलाना विधानसभा से वर्तमान में विधायक हैं, जींद के एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक कार्यकर्ता स्वर्गीय चौधरी दल सिंह, पूर्व मंत्री के सुपुत्र होने के नाते परमेन्द्र सिंह ढुल अपने बचपन के दिनों से सामाजिक रूप से सक्रिय रहे हैं। इनका जन्म 04 मार्च 1957 को हरियाणा के जिला जींद के रामराय गाँव में हुआ था। इनके पिता ने 1952 से लेकर सत्तर के दशक तक राज्य में नहर-आधारित सिंचाई जल आपूर्ति की पहुंच को व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रारम्भिक जीवन परमेन्द्र सिंह ढुल ने अपनी स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ जींद से ग्रेजुएशन किया जिसके बाद उन्होंने लॉ में उच्च अध्ययन करने के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। वे अपने कॉलेज के दिनों से ही राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे हैं। वे सत्तर के दशक में राजकीय महाविद्यालय जींद में छात्र संघ के निर्वाचित प्रतिनिधि रहे हैं। औपचारिक रूप से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने वकील के रूप में जिला जींद के न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्य किया है। अपने पिता की मृत्यू के बाद वे राजनैतिक रूप से सक्रिय हुए। चुनाव 1991: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की टिकट पर जुलाना विधानसभा से चुनाव लड़ा। 1996: कांग्रेस (तिवारी) की टिकट पर जुलाना विधानसभा से चुनाव लड़ा। 2005: निर्दलीय जुलाना विधानसभा से चुनाव लड़ा एवं 27000 मत हासिल किये। 2009: इन्डियन नेशनल लोकदल की टिकट पर जुलाना विधानसभा से चुनाव लड़ा एवं लगभग 13000 मतों से जीत हासिल कीhttp://ceoharyana.nic.in/docs/election%20results/Vidhan%20Sabha/Result%202009-BoothWise/34.pdf संग्रहीत प्रति 24 जून 2019 https://web.archive.org/web/20140929093049/http://ceoharyana.nic.in/docs/election%20results/Vidhan%20Sabha/Result%202009-BoothWise/34.pdf 29 सितंबर 2014 dead । 2014: इन्डियन नेशनल लोकदल की टिकट पर जुलाना विधानसभा से चुनाव लड़ा एवं लगभग 23000 मतों से जीत हासिल कीhttp://ceoharyana.nic.in/docs/election%20results/Vidhan%20Sabha/Result%202014-BoothWise/r34.pdf संग्रहीत प्रति 24 जून 2019 https://web.archive.org/web/20141107183421/http://ceoharyana.nic.in/docs/election%20results/Vidhan%20Sabha/Result%202014-BoothWise/r34.pdf 7 नवंबर 2014 dead । सन्दर्भ