411 REFERENCE · Wikipedia
टूण्डला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
टूण्डला Tundla टूण्डला India Uttar Pradesh 27.228 78.242 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति ज़िला फ़िरोज़ाबाद ज़िला राज्य उत्तर प्रदेश देश 50423 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड टेलीफोन कोड
टूण्डला (Tundla) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के फ़िरोज़ाबाद ज़िले में स्थित एक नगर है। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 यहाँ से गुज़रता है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
विवरण
टूण्डला आगरा से २४ किमी दूर है। टूंडला एक प्रमुख रेलवे जंक्शन भी है। यहाँ पर अभिनेता राजबब्बर का मकान है। यह जगह फ़िरोज़ाबाद से 18 कि०मी० की दूरी पर स्थित है । यहां पर ज्यादातर लोग चूड़ियों का काम भी करते है। अगर आपको आगरा, कानपुर, लखनऊ, हावड़ा, दिल्ली जाना है तो यहां से हर 6 घंटे में कोई ना कोई ट्रेन मिल जाती है। यह दिल्ली और कानपुर से लगभग 200 किलोमीटर दूर है। जन्माष्टमी को यहां पर शिखर आश्रम के पास में एक भव्य मेला लगता है यहां की रामलीला स्थानी लोगों के द्वारा की जाती है जोकि टूंडला की संस्कृति को बरकरार रखती है टूंडला में दुर्गा महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है माना जाता है कि बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश में टूंडला कस्बे के अंदर बहुत बड़ी तादात में दुर्गा पंडाल व मां दुर्गा के पूजन महोत्सव की विभिन्न झांकियां और कार्यक्रम होते हैं।
चर्च का निर्माण
ईस्ट इंडिया कंपनी के अंग्रेज अधिकारी लॉर्ड डोलहॉसिया पहुंचे तो उन्होंने 1856 में रेलवे होली फैमिली चर्च की स्थापना कराई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात से सटा यह चर्च सबसे पुराना चर्च है। नगर के सबसे पुराने ईस्ट इंडिया काल में 1856 ई. में निर्मित चर्च में तब से आज तक प्रत्येक रविवार एवं विशेष उत्सवों पर यहां आयोजन किए जाते रहे हैं। लगभग 168 वर्ष पुराना होली फैमिली चर्च अपने यथा क्रीम हल्के पीले रंग में स्थापित है जो आज भी अपनी भव्यता को बनाए हुए है। इस चर्च में जनपद के प्रसिद्ध क्राइस्ट द किंग कालेज के पदेन प्रधानाचार्य ही पल्ली पुरोहित के रूप में प्रार्थना सभाएं कराते हैं। वर्तमान में फादर पीटर पारखे चर्च के पुरोहित हैं। इस चर्च में लगभग 50 से अधिक कैथोलिक परिवार प्रार्थनाएं कराते हैं।
शहर में दूसरे चर्च भी ब्रिटिश हुकूमत में स्थापित किया गया था। इसे सन 1860 ई में रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थापित किया गया था। यह चर्च सीएनआई क्राइस्ट चर्च नाम से प्रसिद्ध है। इस चर्च को कैथोलिक विरोधी प्रोस्टेंटेट समुदाय के अंग्रेज अधिकारी ने स्थापित कराया था। यह चर्च गहरे लाल रंग में स्थापित है। रेलवे स्टेशन से उतरते ही सामने यह चर्च ही यात्रियों का स्वागत करता है। यहां करीब 50 प्रोस्टेंटेट परिवार के 100 से अधिक लोग प्रार्थनाए करते हैं।
इन्हें भी देखें
फ़िरोज़ाबाद ज़िला
हिरनगाँव
सन्दर्भ
श्रेणी:फ़िरोज़ाबाद ज़िला
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:फ़िरोज़ाबाद ज़िले के नगर