411 REFERENCE · Wikipedia
प्रकाश सिंह बादल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रकाश सिंह बादल Parkash Singh Badal2.png 2007 मैं प्रकाश सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री 1970 1971 गुरनाम सिंह राष्ट्रपति शासन 1977 1980 राष्ट्रपति शासन राष्ट्रपति शासन 1997 2002 राजिंदर कौर भठल 1 मार्च 2007 16 मार्च 2017 अमरिंदर सिंह अमरिंदर सिंह लंबी 8 दिसंबर 1927 अबुल खुराना पंजाब,ब्रिटिश राज yes 2023 4 25 1927 12 08 मोहाली,पंजाब,भारत भारतीय शिरोमणी अकाली दल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सुरिंदर कौर (1959–2011) सुखबीर सिंह बादलपरनीत कौर राजनीति
प्रकाश सिंह बादल (पंजाबी: ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ; 8 दिसंबर 1927 - 25 अप्रैल 2023)https://www.aajtak.in/india/punjab/story/punjab-former-chief-minister-parkash-singh-badal-passes-away-ntc-1682243-2023-04-25 पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, कल मोहाली से बठिंडा तक निकलेगी अंतिम यात्रा 2023-04-25 आज तक hi 2023-04-25 एक भारतीय राजनेता थे जो 1970 से 1971 तक, 1977 से 1980 तक, 1997 से 2002 तक और 2007 से 2017 तक पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रहे। यह शिरोमणी अकाली दल (बादल) के प्रमुख भी थे।https://www.amarujala.com/chandigarh/many-records-are-registered-in-the-name-of-parkash-singh-badal-2023-04-25 प्रकाश सिंह बादल: सबसे कम उम्र में बने CM, पांच बार संभाली पंजाब की कमान, ये रिकॉर्ड इनके नाम Amar Ujala hi 2023-04-25
जीवन परिचय
प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसम्बर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। यह पंजाब के पहले मुख्यमंत्री थे जो चौथी बार इस पद पर काबिज हुए थे। इनका विवाह सुरिंदर कौर से हुआ था जिनका निधन कैंसर की लंबी बीमारी के कारण 2011 में हो गया था। इनका एक बेटा और एक बेटी हैं। प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल पंजाब के जलालाबाद निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं तथा पंजाब के उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
राजनीतिक जीवन
वर्ष 1947 में प्रकाश सिंह बादल ने राजनीति के क्षेत्र में प्रदार्पण किया था। लेकिन उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव वर्ष 1957 में जीता था। 1969 में वह दोबारा विधानसभा चुनाव में जीत गए। वर्ष 1969-1970 तक उन्होंने सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेरी आदि से संबंधित मंत्रालयों में कार्यकारी मंत्री के रूप में कार्य किया। प्रकाश सिंह बादल 1970–71, 1977–80, 1997–2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री और 1972, 1980 और 2002 में नेता विपक्ष रह चुके थे। मोरारजी देसाई के शासन काल में वह सांसद बने। उन्हें केन्द्रीय मंत्री के तौर पर कृषि और सिंचाई मंत्रालय का उत्तरदायित्व सौंपा गया था। इनका कार्यकाल 1 मार्च 2007 से 2017 तक रहा है
इसके अलावा प्रकाश सिंह बादल पंजाब के सिख धर्म पर आधारित राजनैतिक दल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष भी थे।https://www.aajtak.in/india/punjab/story/punjab-kotkapura-shootout-charge-sheet-filed-against-prakash-badal-sukhbir-badal-former-dgp-ntc-1643835-2023-02-24 पंजाब कोटकापुरा गोलीकांड: चार्जशीट दाखिल...प्रकाश बादल, सुखबीर बादल, पूर्व DGP को बनाया आरोपी 2023-02-24 आज तक hi 2023-04-25
सन्दर्भ
श्रेणी:पंजाब के मुख्यमंत्री
श्रेणी:पंजाब
श्रेणी:भारतीय राजनीति
श्रेणी:शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:पंजाब के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:पद्म विभूषण धारक
श्रेणी:२०२३ में निधन