411 REFERENCE · Wikipedia
ओमान के मुहाफ़ज़ात
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ओमान के ११ बड़े प्रशासनिक क्षेत्रीय विभाग हैं जिन्हें मुहाफ़ज़ाह कहते हैं, यानि किसी राज्यपाल (मुहाफ़िज़) की हिफ़ाज़त या निगरानी में रखा गया क्षेत्र। इनका दर्जा लगभग भारत के प्रान्तों जैसा है। इन मुहाफ़ज़ात को आगे विलायतों में बांटा जाता है जिनका दर्जा लगभग ज़िलों जैसा है।
मुहाफ़ज़ात और मिन्तक़ाह
२८ अक्टूबर २०११ तक ओमान पाँच क्षेत्रों (मिन्तक़ाह) और चार मुहाफ़ज़ात में बांटा जाता था। २०११ में इस व्यवस्था में दो बदलाव किये गए:Seven new divisions created in Oman https://web.archive.org/web/20130524003450/http://www.khaleejtimes.com/DisplayArticleNew.asp?xfile=%2Fdata%2Fmiddleeast%2F2011%2FOctober%2Fmiddleeast_October571.xml§ion=middleeast 24 मई 2013 , Khaleej Times, 28 अक्टूबर 2011, Accessed: 4 नवम्बर 2012, ... The government of Oman on Thursday created seven new divisions appointing governors for them in a major administrative re-shuffle of the interior regions ...
अल-बातिनाह को दो भागों में बांटा गया (अल-बातिनाह उत्तर और अल-बातिनाह दक्षिण) और अश-शर्क़ीयाह को भी इसी तरह दो हिस्सों में बांटा गया (अश-शर्क़ीयाह उत्तर और अश-शर्क़ीयाह दक्षिण)। इन विभाजनों के बाद प्रशासनिक विभागों की संख्या ११ हो गई।
इन सभी विभागों को 'मुहाफ़ज़ात' का दर्जा दे दिया गया।
२०११ से पहले के मुहाफ़ज़ाह व मिन्तक़ाह
२०११ तक ओमान के मुहाफ़ज़ाह व मिन्तक़ाह इस प्रकार थे:Governorates of Sultanate Of Oman https://web.archive.org/web/20131208143606/http://www.omanet.om/english/regions/oman.asp?cat=reg 8 दिसंबर 2013 , Ministry of Information, Government of Oman, Accessed: 11 नवम्बर 2012
ओमान के मुहाफ़ज़ात व मिन्तक़ाहविभागअरबी में नामअंग्रेज़ी में नामकेंद्रजनसँख्या (वर्ष)क्षेत्रफल (किमी²)नक़्शे में मिन्तक़ाह (क्षेत्र)अद दाख़िलीया ur منطقة الداخلية Ad Dakhiliyah निज़वा२,६७,१४० (२००३) ३१,९०० 1अज़ ज़ाहिराह ur منطقة الظاهرة Ad Dhahirah इब्री१,३०,१७७ (२००३) ३७,००० 2अल बातिनाह ur منطقة الباطنة Al Batinah सोहार६,५३,५०५ (२००३) १२,५०० 3अल वुस्ता ur المنطقة الوسطى Al Wusta हाइमा२२,९८३ (२००३) ७९,७०० 5अश शरक़ीया ur المنطقة الشرقية Ash Sharqiyah सूर३,१३,७६१ (२००३) ३६,८०० 6 मुहाफ़ज़ाहअल बुरैमी ur محافظة البريمي Al Buraymi अल बुरैमी७६,८३८ (२००३) ७,००० 4ज़ोफ़ार ur محافظة ظفار Dhofar सलालाह२,१५,९६० (२००३) ९९,३०० 7मुसन्दम ur محافظة مسندم Musandam ख़सब२८,३७८ (२००३) १,८०० 8मस्क़त ur محافظة مسقط Muscat मस्क़त६,३२,०७३ (२००३) ३,५०० 9
इन्हें भी देखें
ओमान
मुहाफ़ज़ाह
मिन्तक़ाह
सन्दर्भ
2
श्रेणी:ओमान के मुहाफ़ज़ात
श्रेणी:ओमान