411 REFERENCE · Wikipedia
लागू नहीं
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लागू नहीं अंग्रेज़ी शब्दों not applicable के तुल्यार्थक शब्द हैं। साधारण रूप से लागू नहीं उस समय प्रयोग किया जाता है जब दी गई एक या दो शर्तों को मानना असंभव हो। इसे कई बार ऑनलाइन फ़ॉर्मों पर एक विकल्प के रूप में दिया जाता है।
उदाहरण
प्रश्न: क्या आपके मकान का किराया दस हज़ार से बढ़कर है?
(अ) हाँ
(आ) नहीं
(इ) लागू नहीं
पहले विकल्प (अ) के चयन का यह अर्थ है कि उत्तर देने वाला व्यक्ति दस हज़ार से बढ़कर किराया देता है। दूसरे विकल्प (आ) का अर्थ है कि वह दस हज़ार से कम किराया देता है - भले ही वह नौ हज़ार हो या चार हज़ार हो। तीसरा विकल्प किराये की संभावना को पूरी तरह से नकारता है। ऐसा उस समय संभव है जब वह व्यक्ति अपने स्वयं के घर में रहता है।
लागू नहीं को कई बार अंग्रेज़ी भाषा में लघुरूप के तौर पर N/A, NA या n/a लिखा जाता है।
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
श्रेणी:शब्दावली