Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अकसूम राज्य

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Mangiśta Aksum अकसूम राज्य अकसूम अफ़्रीका अफ़्रीका का सींग इरित्रिया व इथियोपिया लौह युग पूर्ण बादशाही गिइज़ लगभग १०० ईसवी गुदीत द्वारा क़ब्ज़ा लगभग ९६० ईसवी अनुमानित १००-९६० ईसवी का काल द'म्त मेद्री बाहरी इथियोपियाई साम्राज्य Flag of Ethiopia (1897-1936; 1941-1974).svg Makuria Alodia LocationAksumiteEmpire.png अकसूम अकसूमी मुद्रा ज़ोसकालेस (प्रथम) लगभग १०० दिल नाओद (अंतिम) लगभग ९४० नेगूस 350Turchin, Peter and Jonathan M. Adams and Thomas D. Hall: "East-West Orientation of Historical Empires and Modern States", p. 222. Journal of World-Systems Research, Vol. XII, No. II, 2006 1250000 सउदी अरबइथियोपियाजिबूतीइरीट्रियासूडानयमन अकसूम राज्य (Kingdom of Aksum) या अकसूमी साम्राज्य (Aksumite Empire) पूर्वी अफ़्रीका के आधुनिक इथियोपिया व इरित्रिया देशों के क्षेत्र में स्थित एक राज्य था। इस इलाक़े में लौह युग में चौथी सदी ईसापूर्व से विकसित होना शुरू होकर, यह लगभग १०० ईसवी से लेकर लगभग ९४० ईसवी तक अस्तितिव में रहा। प्राचीन भारत और प्राचीन रोम के बीच में इसने एक महत्त्वपूर्ण व्यापारिक भूमिका निभाई और अपनी मुद्रा जारी करके भी व्यापार को बढ़ावा दिया।The effect of the Indian Ocean trading system on the rise of Aksum is described in State Formation in Ancient Northeast Africa and the Indian Ocean Trade, by Stanley M. Burstein. एक तरफ़ इसने अपने पश्चिम में स्थित कूश राज्य को अपने अधीन कर लिया और दूसरी ओर हिम्यरी राज्य पर क़ब्ज़ा करके अरबी प्रायद्वीप की राजनीति में भी प्रवेश कर लिया। महाराजा एज़ाना (अनुमानित काल: ३२०-३६० ई) के शासनकाल में यह विश्व का पहला साम्राज्य बना जिसने ईसाई धर्म अपना लिया और ईरान के धार्मिक नेता मानी (२१६-२७६ ई) ने इसे ईरान, चीन और रोम की टक्कर की चौथी महान शक्ति बताया। ७वीं सदी में मक्का के कुछ मुस्लिम अनुयायी स्थानीय क़ुरैश क़बीले (जिन्होने तब इस्लाम नहीं अपनाया था और उसका बलपूर्वक विरोध कर रहे थे) के अत्याचार से बचने के लिए अकसूम में शरण लेने आ गए और यह घटना इस्लामी इतिहास में 'पहले हिज्र' के नाम से जानी जाती है।E. Cerulli, "Ethiopia's Relations with the Muslim World" in Cambridge History of Africa: Africa from the Seventh to the Eleventh century, p. 575; Trimingham, Spencer, Islam in Ethiopia, pp.46. आज अकसूम राज्य की राजधानी, जिसका नाम भी अकसूम ही था, उत्तरी इथियोपिया में स्थित एक नगर है। यूरोप और मध्य-पूर्व के इतिहास में प्रसिद्ध 'शीबा की रानी' भी यहीं की निवासी मानी जाती थी।Stuart Munro-Hay (1991). Aksum: An African Civilization of Late Antiquity https://web.archive.org/web/20170809074230/http://www.dskmariam.org/artsandlitreature/litreature/pdf/aksum.pdf 9 अगस्त 2017 . Edinburgh: University Press. p. 57. Retrieved February 1, 2013. इन्हें भी देखें इथियोपिया सन्दर्भ श्रेणी:अकसूमी साम्राज्य श्रेणी:इथियोपिया का इतिहास श्रेणी:इरित्रिया का इतिहास श्रेणी:प्राचीन अफ़्रीका के राज्य श्रेणी:मध्यकालीन अफ़्रीका के राज्य श्रेणी:अफ़्रीका के पूर्व साम्राज्य