411 REFERENCE · Wikipedia
अलफ्रेड हेटनर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Alfred Hettner 1897 (cropped).jpg 1859 08 06 yes ड्रेसडेन 1941 08 31 1859 08 06 yes हाइडेलबर्ग हाइडेलबर्ग विश्वविद्यालय (1899–1928) स्ट्रासबुर्ग विश्वविद्यालय मार्था क्रुग-गेन्थे, ऑस्कर श्मीेडर, फ्रीडरिष मेट्ज़ (जर्मन), हाइनरिष श्मिट्टेन्नेर (जर्मन) कोरोलॉजिकल दृष्टिकोण; कोलम्बिया और चिली में क्षेत्रीय कार्य
अल्फ्रेड हेटनर (6 अगस्त 1859-31 अगस्त 1941) एक जर्मन भूगोलवेत्ता और भू-आकृतिक (geomorphologist) थे। हेटनर कोरोलॉजी (chorology) की अवधारणा के लिए प्रसिद्ध हैं, जो स्थानों और क्षेत्रों के अध्ययन से संबंधित है। उनकी इस अवधारणा ने कार्ल ओ. सॉएर और रिचर्ड हार्टशॉर्न दोनों को प्रभावित किया। यूरोप की भौगोलिकता के अतिरिक्त उनका क्षेत्रीय कार्य कोलम्बिया, चिली और रूस पर केन्द्रित रहा।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
हेटनर के पिता कला इतिहासकार हर्मन थियोडोर हेटनर और माता मैरी वॉन स्टॉकमार थीं। उनके नाना क्रिश्चियन फ्रेडरिक, बैरन स्टॉकमार थे। उनके सौतेले भाई ऑटो हेटनर थे।Plewe Ernest 1972 Hettner, Alfred https://www.deutsche-biographie.de/sfz31929.html 2023-05-16 Deutsche Biographie 31–32 de 9th
करियर
हेटनर ने स्ट्रासबुर्ग विश्वविद्यालय से पीएचडी प्राप्त की और वे लाइपज़िग विश्वविद्यालय में फर्डिनांड वॉन रिख्तहोफेन और फ्रीडरिष रैट्ज़ेल के शिष्य रहे। यहीं से उन्होंने अपनी हैबिलिटेशन पूरी की।
उनका मानना था कि भूगोल एक कोरोलॉजिकल विज्ञान है यानी क्षेत्रों का अध्ययन। उनके अनुसार भूगोल को केवल "सामान्य" और "क्षेत्रीय" में बाँटा नहीं जा सकता। यह दोनों पक्षों से जुड़ा है, परंतु क्षेत्रीय अध्ययन (लैंडरकुंडे पद्धति) ही इसका मुख्य क्षेत्र है।
1895 में उन्होंने जर्नल de Geographische Zeitschrift की स्थापना की और लंबे समय तक इसके संपादक रहे। उन्होंने ट्यूबिंगन विश्वविद्यालय (1894-1897) और लाइपज़िग विश्वविद्यालय (1897–1899) में अध्यापन किया।
1899 में वे हाइडेलबर्ग विश्वविद्यालय से जुड़े और 1906 में यहाँ पहले भूगोल अध्यक्ष बने। उनकी पुस्तक यूरोप 1907 में प्रकाशित हुई। उन्होंने 1928 तक यह पद संभाला। 1920-1931 (या संभवतः अधिक समय तक) वे डॉयचे कॉलोनियलगेसेलशाफ्ट के हाइडेलबर्ग खंड के निदेशक रहे।
साहित्यिक कृतियाँ
Methodische Zeit- und Streitfragen, Geographische Zeitschrift, खंड 29 (1923), पृ. 49–50
Die Geographie, ihre Geschichte, ihr Wesen und ihre Methoden, ब्रेस्लाउ, 1927
विरासत
हेटनर का रिचर्ड हार्टशॉर्न की प्रसिद्ध पुस्तक The Nature of Geography पर गहरा प्रभाव पड़ा।Harvey Francis Wardenga Ute April 2006 Richard Hartshorne's adaptation of Alfred Hettner's system of geography https://www.academia.edu/22303953 2025-03-27 Journal of Historical Geography 32 2 422–440 en 10.1016/j.jhg.2005.07.017
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
हीडेलबर्ग हेटनर-लेक्चर (जर्मन में)
अल्फ्रेड हेटनर की संक्षिप्त जीवनी (जर्मन में)
श्रेणी:1859 में जन्मे लोग
श्रेणी:1941 में निधन
श्रेणी:ड्रेसडेन के वैज्ञानिक
श्रेणी:जर्मन भू-आकृति वैज्ञानिक
श्रेणी:स्ट्रासबुर्ग विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र
श्रेणी:लाइपज़िग विश्वविद्यालय के शिक्षाविद्
श्रेणी:ट्यूबिंगन विश्वविद्यालय के शिक्षाविद्
श्रेणी:हाईडलबर्ग विश्वविद्यालय के शिक्षाविद्
श्रेणी:19वीं सदी के जर्मन वैज्ञानिक
श्रेणी:20वीं सदी के जर्मन वैज्ञानिक
श्रेणी:जर्मन भूगोलवेत्ता
श्रेणी:कुलम भौगोलिक पदक प्राप्तकर्ता