411 REFERENCE · Wikipedia
दुपट्टा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Girl in Dupatta.jpg Girl in Dupatta.jpg दुपट्टा ओढ़े एक मुस्लिम लड़की
भारतीय परिधान सलवार कुरता का एक अभिन्न अंग है। सलवार कुर्ते के तीसरे वस्त्र को दुपट्टा कहा जाता है। दुपट्टे को 'चुन्नी', 'ओढ़नी', 'शाल' एवं अन्य नामों से भी जाना जाता है। दुपट्टे का प्रयोग प्राचीन काल से घाघरे, साड़ी अथवा सलवार सूट के साथ किया जाता रहा है। ग्रामीण भारतीय महिलाएं दुपट्टे को सर पर इस तरह से ढकती हैं ताकि उनके सर व चेहरे का अधिकतर भाग दुपट्टे से ढका रहे। यह प्रथा भारत के उत्तरी हिस्सों में खास तौर पर देखने को मिलती है।
नए ज़माने में दुपट्टे ने अलग रूप ले लिया है और बहुत से फैशन डिज़ाइनर दुपट्टे को परिवर्तित करके अंतर्राष्ट्रीय फैशन में इसे वरीयता दिला चुके हैं। दुपट्टा भारतीय एवं पाकिस्तानी फैशन में स्त्री एवं पुरुष दोनों के बीच लोकप्रिय है। हिन्दू और मुस्लिम विवाह में जहाँ एक और दुल्हन दुपट्टे से अपना सर ढकती है वहीँ दूसरी ओर दूल्हा दुपट्टे का प्रयोग शेरवानी के साथ करता है।
इन्हें भी देखें
साड़ी
खादी
धोती
भारतीय पोशाक
कुर्ती
शेरवानी
पजामा
पगड़ी
कुर्ता
श्रेणी:भारतीय पोशाक
श्रेणी:परिधान