Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भूमिका शर्मा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भूमिका शर्मा जिसने इटली में जाकर देश के नाम गोल्ड मेडल हांसिल किया उसको जल्द ही खेल मंत्रालय सम्मानित करेगा। देहरादून की 21 वर्षीय गोर्खा लडकी भूमिका शर्मा को इटली में बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अपने घर आए हुए लगभग 10 दिन से ज्यादा का वक्त हो गया लेकिन अबतक खेल विभाग की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। इंडिया संवाद से बातचीत में खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि वह कई दिनों से वह बाहर थे लिहाज़ा भूमिका से मुलाक़ात नहीं कर सके, लेकिन अब वह ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित किये जाने की बात कर रहे हैं। भूमिका ने इटली में हुए बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप को पहली बार में ही जीत कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। लगभग 8 साल की कड़ी मेहनत के बाद भूमिका जब तैयार हुई तो उनके कोच ने उन्हें इटली में उन महिलाओं के साथ रैंप पर उतारा जिनका कब्जा अबतक वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग खिताब पर रहता था। इटली में लगभग 25 देशों की महिलाओं के सामने देहरादून की भूमिका ने अपना मुकाम हासिल किया। गोल्ड मेडल जीतने वाली भूमिका भारत की पहली महिला बनी हैं। अपनी इस उपलब्धि के बाद भूमिका भी सरकार की ओर से शाबाशी का इंतजार कर रही थीं। 15 दिन बाद ही सही लेकिन खेल मंत्रालय ने इस बात का संज्ञान लिया है और अब खेल मंत्री भूमिका को सम्मानित करने की बात कह रहे हैं। दरअसल, इससे पहले जब समूचा हिंदुस्तान चैंपियंस ट्राफी में भारत की हार का दुख मना रहा था उसी वक़्त उत्तराखण्ड की भूमिका शर्मा ने इटली में इतिहास रच दिया था। दून में रहने वाली 21 वर्षीय भूमिका शर्मा ने देश को एक ऐसा खिताब दिलवाया जो आजतक किसी महिला ने शायद भारत को नहीं दिलवाया. भूमिका ने इटली में हुए बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप को पहली बार में ही जीतकर सालों की मेहनत और परिवार के सहयोग को सार्थक किया। यह प्रतियोगिता पिछले सप्ताह इटली के वेनिस में आयोजित की गई थी। उन्होंने यह प्रतियोगिता दुनिया भर से आई 50 महिलाओं को हरा कर जीता। इस चैंपियनशिप में उन्हें बॉडी पोजिंग में सबसे ज्यादा अंक मिले थे।