Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पत्थलगड़ी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पत्थलगड़ी उन पत्थर स्मारकों को कहा जाता है जिसकी शुरुआत इंसानी समाज ने हजारों साल पहले की थी। यह एक पाषाणकालीन परंपरा है जो आदिवासियों में आज भी प्रचलित है।http://shodhganga.inflibnet.ac.in/bitstream/10603/103754/11/11_chapter%204.pdf माना जाता है कि मृतकों की याद संजोने, खगोल विज्ञान को समझने, कबीलों के अधिकार क्षेत्रों के सीमांकन को दर्शाने, बसाहटों की सूचना देने, सामूहिक मान्यताओं को सार्वजनिक करने आदि उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रागैतिहासिक मानव समाज ने पत्थर स्मारकों की रचना की। पत्थलगड़ी की इस आदिवासी परंपरा को पुरातात्त्विक वैज्ञानिक शब्दावली में ‘महापाषाण’, ‘शिलावर्त’ और मेगालिथ कहा जाता है। दुनिया भर के विभिन्न आदिवासी समाजों में पत्थलगड़ी की यह परंपरा मौजूदा समय में भी बरकरार है।https://www.ancient-asia-journal.com/articles/10.5334/aa.12328/ संग्रहीत प्रति 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180602110746/https://www.ancient-asia-journal.com/articles/10.5334/aa.12328/ 2 जून 2018 dead झारखंड के भूमिज, मुंडा और हो आदिवासी समुदाय इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं जिनमें कई अवसरों पर पत्थलगड़ी करने की प्रागैतिहासिक और पाषाणकालीन परंपरा प्रचलित है। वर्तमान में केवल भूमिज और मुंडा आदिवासी गांवों में ही पत्थलगढ़ी परंपरा देखी जाती है। पत्थलगड़ी परंपरा का आरंभ पुरातात्त्विक विद्वानों और इतिहासकारों के अनुसार पत्थलगड़ी यानी पत्थर स्मारकों की परंपरा प्रागैतिहासिक समय में आरंभ हुई। इसके निर्माता कौन थे और इस परंपरा के वास्तविक शुरुआत के समय को लेकर विद्वानों में मतभेद है परंतु सभी इस बात से सहमत हैं कि यह पाषाणकालीन परंपरा है। इसका आरंभ निश्चित रूप से लौह युग के पहले हुआ होगा। वैसे, दुनिया का सबसे पुराना पत्थलगड़ी Göbekli Tepe को माना जा रहा है जो कम से कम ईसा पूर्व 10वीं शताब्दी का है।http://www.ancient-origins.net/ancient-places-asia/9000-year-old-underground-megalithic-settlement-atlit-yam-001579 संग्रहीत प्रति 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180312200017/http://www.ancient-origins.net/ancient-places-asia/9000-year-old-underground-megalithic-settlement-atlit-yam-001579 12 मार्च 2018 dead पत्थलगड़ी के प्रकार पत्थलगड़ी, महापाषाण या पुरखा पत्थर स्मारक को अंग्रेजी में Megalith कहा जाता है। मेगालिथ दो ग्रीक शब्दों "μέγας" मेगा (महा) और "λίθος" लिथो (पत्थर) से बना है। इस शब्द का प्रयोग पहली बार अल्गर्नाेन हरबर्टhttps://en.wikipedia.org/wiki/Algernon_Herbert संग्रहीत प्रति 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20161108212938/https://en.wikipedia.org/wiki/Algernon_Herbert 8 नवंबर 2016 live ने 1849 में प्रकाशित अपनी पुस्तक Cyclops Christianus: Or an Argument to Disprove the Supposed Antiquity of the Stonehenge and Other Megalithic Erectionshttps://books.google.co.in/books/about/Cyclops_Christianus_Or_An_Argument_to_Di.html?id=GWYWAAAAYAAJ&redir_esc=y में किया था। पुरातात्त्विकों के अनुसार पत्थलगड़ी कई प्रकार के होते हैं https://commons.wikimedia.org/wiki/Megaliths_by_type संग्रहीत प्रति 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20150421044535/http://commons.wikimedia.org/wiki/Megaliths_by_type 21 अप्रैल 2015 live - पत्थर स्मारक (Menhir)https://en.wikipedia.org/wiki/Menhir संग्रहीत प्रति 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180319055025/https://en.wikipedia.org/wiki/Menhir 19 मार्च 2018 live : ये खड़े और प्रायः अकेले होते हैं। मृतक स्मारक पत्थर (Dolmen)https://en.wikipedia.org/wiki/Dolmen संग्रहीत प्रति 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180508024307/https://en.wikipedia.org/wiki/Dolmen 8 मई 2018 live : ये चौकोर और टेबलनुमा होते हैं। जैसे चोकाहातु (झारखंड) का ससनदिरि के पत्थर स्मारक। कतारनुमा स्मारक पत्थर(Stone Row)https://en.wikipedia.org/wiki/Stone_row संग्रहीत प्रति 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20171120131023/https://en.wikipedia.org/wiki/Stone_row 20 नवंबर 2017 live : ये एक कतार में या फिर समान रूप से कई कतारों में होते हैं।https://en.wikipedia.org/wiki/Carnac_stones संग्रहीत प्रति 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20171120150101/https://en.wikipedia.org/wiki/Carnac_stones 20 नवंबर 2017 live अर्द्धवृताकार स्मारक पत्थर (Semi-Circle Stone): ये अर्द्धवृताकार होते हैं। वृताकार स्मारक पत्थर (शिलावर्त) (Stone circle)https://en.wikipedia.org/wiki/Stone_circle संग्रहीत प्रति 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180408100309/https://en.wikipedia.org/wiki/Stone_circle 8 अप्रैल 2018 live : ये पूरी तरह से गोल होते हैं। जैसे महाराष्ट्र के नागपुर स्थित जुनापाणी के शिलावर्त। ज्यामितिक स्मारक पत्थर: ये ज्यामितिक आकार वाले होते हैं। खगोलीय स्मारक पत्थरhttp://shodhganga.inflibnet.ac.in/bitstream/10603/6579/11/11_chapter%203.pdf: ये अर्द्धवृताकार, वृताकार, ज्यामितिक और टी-आकार के होते हैं। जैसे पंकरी बरवाडीह (झारखंड) के पत्थर स्मारक। भूमिज और मुंडा आदिवासियों के अनुसार पत्थलगड़ी 4 तरह के हैं http://www.thecitizen.in/index.php/hi/NewsDetail/index/2/13242/Pothlagari-has-blown-the-Jharkhand-governments-sleep संग्रहीत प्रति 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180313100152/http://www.thecitizen.in/index.php/hi/NewsDetail/index/2/13242/Pothlagari-has-blown-the-Jharkhand-governments-sleep 13 मार्च 2018 dead - ससनदिरि: यह दो मुंडा भाषा शब्दों से बना है। ‘ससन’ और ‘दिरि’। ‘ससन’ का अर्थ श्मसान अथवा कब्रगाह है जबकि ‘दिरि’ का अर्थ पत्थर होता है। ससनदिरि में मृतकों को दफनाया जाता है और उनकी कब्र पर पत्थर रखे जाते हैं। ससनदिरि में मृतकों की याद में रखे जाने वालों पत्थरों का आकार चौकोर और टेबलनुमा होता है। झारखंड में मुंडाओं का सबसे प्राचीन और विशाल ससनदिरि चोकाहातु गांव में है। रांची से 80 किलोमीटर रांची-जमशेदपुर मार्ग पर सोनाहातु से आगे चोकाहातुhttp://www.incrediblejharkhand.com/?p=485 संग्रहीत प्रति 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180111023539/http://www.incrediblejharkhand.com/?p=485 11 जनवरी 2018 dead स्थित ‘ससनदिरि’ 7 एकड़ में फैला विशाल मेगालिथ क्षेत्र है। यहां 7600 से ज्यादा मृतक स्मारक पत्थर है। शोधकर्ताओं के अनुसार यह कम से कम 2500 साल पुराना है जहां आज भी मुंडा लोग मृतकों को दफनाते हैं या फिर मृतकों के ‘हड़गड़ी’ की रस्म संपन्न करते हैं। पटमदा स्थित गांव के भूमिज हाड़शाली में प्राचीन भाषा में लिखे मेगालिथ है जहां भूमिज लोग आज भी मृतकों के हड़गड़ी का रस्म सम्पन्न करते हैं। बुरूदिरि और बिरदिरि: मुंडा भाषाओं में ‘बुरू’ का अर्थ पहाड़ और ‘बिर’ का अर्थ जंगल होता है। इस तरह के पत्थर स्मारक यानी पत्थलगड़ी क्षेत्रों, बसाहटों और गांवों के सीमांकन की सूचना के लिए की जाती है। टाइडिदिरि: ‘टाइडि’ राजनीतिक अर्थ को व्यक्त करता है। सामाजिक-राजनीतिक निर्णयों और सूचनाओं की सार्वजनिक घोषणा के रूप में जो पत्थर स्मारक खड़े किए जाते हैं उन्हें टाइडिदिरि पत्थलगड़ी कहा जाता है। हुकुमदिरि: हुकुम अर्थात दिशानिर्देश या आदेश। जब मुंडा आदिवासी समाज कोई नया सामाजिक-राजनीतिक या सांस्कृतिक निर्णय लेता है तब उसकी उद्घोषणा के लिए इसकी स्थापना की जाती है। https://www.jagran.com/news/national-there-rules-and-regulation-throgh-pathalgadi-its-a-culture-of-tribals-17673289.html संग्रहीत प्रति 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180316102255/https://www.jagran.com/news/national-there-rules-and-regulation-throgh-pathalgadi-its-a-culture-of-tribals-17673289.html 16 मार्च 2018 live भारत में पत्थलगड़ी के प्रकार भारत में प्रायः सभी तरह की पत्थलगड़ी पायी जाती है। मृतकों की याद में, आबादी और बसाहट की सूचना देने वाले, अधिकार क्षेत्रों के सीमांकन और खगोल विज्ञान संबंधी जानकारी देने वाले। http://www.shareyouressays.com/knowledge/4-main-types-of-megaliths-found-in-india/104539 संग्रहीत प्रति 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180508065832/http://www.shareyouressays.com/knowledge/4-main-types-of-megaliths-found-in-india/104539 8 मई 2018 dead भारत के पत्थलगड़ी वाले क्षेत्र पत्थलगड़ी संपूर्ण भारत में मिलते हैं। विशेषकर उत्तर-पूर्वhttp://www.academia.edu/8240328/Megalithic_Cultural_tradition_amongst_the_Khasi_and_Jaintia_tribes_of_North-_East_India संग्रहीत प्रति 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180219014824/http://www.academia.edu/8240328/Megalithic_Cultural_tradition_amongst_the_Khasi_and_Jaintia_tribes_of_North-_East_India 19 फ़रवरी 2018 live के राज्यों, दक्षिण के महाराष्ट्रhttps://en.wikipedia.org/wiki/Stone_circles_of_Junapani संग्रहीत प्रति 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20160913173828/https://en.wikipedia.org/wiki/Stone_circles_of_Junapani 13 सितंबर 2016 live , उड़ीसाhttp://www.megalithic.co.uk/article.php?sid=2146412783, कर्नाटकhttps://en.wikipedia.org/wiki/Hire_Benakal संग्रहीत प्रति 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20160928052436/https://en.wikipedia.org/wiki/Hire_Benakal 28 सितंबर 2016 live , आंध्र प्रदेशhttp://shodhganga.inflibnet.ac.in/bitstream/10603/66174/10/10_chapter%203.pdf में, मध्य भारत के राजस्थानhttp://www.megalithic.co.uk/article.php?sid=26769 संग्रहीत प्रति 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20150908022951/http://www.megalithic.co.uk/article.php?sid=26769 8 सितंबर 2015 dead , मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़http://www.cgculture.in/ARCHAEOLOGY/Survey.html संग्रहीत प्रति 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180311130838/http://www.cgculture.in/ARCHAEOLOGY/Survey.html 11 मार्च 2018 dead और झारखंडhttp://chitrolekha.com/megaliths-of-jharkhand/ संग्रहीत प्रति 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180323193254/http://chitrolekha.com/megaliths-of-jharkhand/ 23 मार्च 2018 dead में। विश्व धरोहर सूची में नहीं हैं भारतीय पत्थलगड़ी दुनिया में जहां-जहां भी प्राचीन पत्थलगड़ी हैं उसे विश्व धरोहर घोषित कर संरक्षित किया गया है। लेकिन भारत के मेगालिथों को अभी तक न तो विश्व धरोहर माना गया है और न ही उनके संरक्षण के लिए कोई राजकीय पहल हुई है। आदिवासी समाज, पुरातत्ववेत्ता और मेगालिथ संरक्षण में जुटे संस्थाओं व व्यक्तियों द्वारा लगातार मांग की जाती रही है कि पुरा पाषाणकालीन पत्थर स्मारकों को विश्व धरोहर घोषित किया जाए।http://www.wionews.com/south-asia/why-indian-stone-henges-are-not-unesco-heritage-sites-21158 संग्रहीत प्रति 18 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180313141907/http://www.wionews.com/south-asia/why-indian-stone-henges-are-not-unesco-heritage-sites-21158 13 मार्च 2018 dead सन्दर्भ इन्हें भी देखें महापाषाण पाषाण युग आदिवासी (भारतीय) बाहरी कड़ियाँ Civilization In Jharkhand Bulu Imam Megalthic Sites of Jharkhand by Subhasis Das Incredible Megaliths of India: Star Maps and Headless Goddesses Megalithic and Early Iron Age Culture of Peninsular India Pathalgari Aur Diku (पत्थलगड़ी और दिकू) क्यों आंदोलित हैं झारखंड के आदिवासी और क्या है पत्थलगड़ी? Pathalgari (पत्थलगड़ी) : Declaration of Adivasi Self rule पांच गांवों में एक साथ की गई पत्थलगड़ीजून 2026 InternetArchiveBot पत्थलगड़ी आदिवासियों की परंपरा है : शिबू सोरेन झारखण्ड का पत्थलगड़ी: लोक सभा न विधान सभा सबसे ऊँची ग्राम सभा क्या पत्थलगड़ी असंवैधानिक है? श्रेणी: पाषाण युग श्रेणी:आदिवासी श्रेणी:आदिवासी (भारतीय)