411 REFERENCE · Wikipedia
जॉर्जो मोरांदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जॉर्जो मोरांदी (1890 – 1964) महान इतालवी चित्रकार थे। उन्होंने बहुत सीमित रंगों का उपयोग करके असंख्य ‘स्टिल लाइफ़’ चित्र बनाए। उनके चित्रों में एक-सी घरेलू वस्तुओं का फीका संयोजन बहुतायत में दीखता है। उनके बाद के लगभग सभी चित्रकारों पर उनकी शैली का प्रभाव पड़ा है, इसीलिए उन्हें ‘चित्रकारों का चित्रकार’ भी कहते हैं।
जॉर्जो मोरांदी के कुछ विचार-
किसी भी चित्रकार के लिए उसके पूरे जीवनकाल में लगभग आधा दर्ज़न पेंटिंग्स बना लेना पर्याप्त होगा; मेरे लिए भी।
मैं मूलतः एक ही तरह की स्टिल लाइफ़ बनाता हूं जो प्रशांति और निजता की मनोदशाओं का चित्रण करती हैं। मैं इन्हें अन्य सभी मनोदशाओं में श्रेष्ठ मानता हूँ।
गैलीलियो ने हमें यह बताया कि सत्य को अंकित करने की एक और लिपि है जो हमारी लिपि से पृथक है – वर्ग, आयत, त्रिभुज, वृत्त, पिरामिड और अन्य ज्यामितीय आकृतियाँ इसके अक्षर हैं।
यह तय करने में मुझे कई हफ्ते लग जाते हैं कि एक ख़ास रंग के टेबल-क्लॉथ पर कौन सी बोतलों को रखना ठीक रहेगा. इसके बाद कई हफ़्तों तक मैं बोतलों को जमाने के तरीके सोचता रहता हूँ, फिर भी मैं गलतियाँ कर बैठता हूँ। मैं शायद बहुत जल्दबाजी करता हूँ।
बाहरी कड़ियाँ
Archive on Giorgio Morandi
Museo Morandi
Conference and exhibition curated by Paul Coldwell, 'Morandi's Legacy: Influences on British Art' (2006)
Special Exhibition at the Metropolitan Museum of Art (Fall 2008)
Morandi at the Mart, Museo di Arte Moderna e Contemporanea di Trento e Rovereto
Taking Stock of a Reticent and Reclusive Master, The Wall Street Journal, Nov. 11, 2008
श्रेणी:चित्रकार
श्रेणी:इटली