411 REFERENCE · Wikipedia
उत्तरी भाई द्वीप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उत्तरी भाई द्वीपNorth Brother Island hi Duncan Passage.svg उत्तरी भाई द्वीप डंकन जलसन्धि में रटलैण्ड द्वीप और छोटे अण्डमान के बीच स्थित है India Andaman and Nicobar Islands left अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह में अवस्थिति 10 59 16.8 N 92 39 50.4 E inline,title देश राज्य अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह ज़िला दक्षिण अण्डमान Metric auto आइएसटी +5:30
उत्तरी भाई द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग में रटलैण्ड द्वीप और छोटे अण्डमान के बीच डंकन जलसन्धि में स्थित एक छोटा-सा टापू है। यह एक निर्जन द्वीप है (यहाँ कोई नहीं रहता)। यह महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा है। यह छोटे अण्डमान द्वीप से १९ किमी पूर्वोत्तर पर स्थित है।"Human Geography: The Land," Pradeep Sharma, Discovery Publishing House, 2007, ISBN 9788183562904
भूगोल
द्वीप लगभग गोल है और १.१ किमी चौड़ा है। इसके मध्य भाग में वन है और पूरी धरती समतल है। वन के इर्द-गिर्द एक रेतीला तट है और द्वीप को एक कोरल रीफ़ पूरी तरह घेरे हुए है। द्वीप के बिलकुल मध्य का भाग थोड़ा धंसा हुआ है और वर्षा के मौसम में यहाँ एक तालाब बन जाता है। १९९२-१९९३ में यहाँ एक प्रकाशस्तम्भ बनाया गया जो १७ अप्रैल १९९३ को सक्रीय हो गया। पूरा द्वीप एक प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्र है।
इतिहास
१९वीं शताब्दी के अंत तक छोटे अण्डमान से ओन्गी लोग यहाँ समुद्री कछुए पकड़ने आया करते थे। समझा जाता है कि इसी द्वीप के मार्ग से १८९०-१९३० काल में ओन्गी समुदाय बृहत अण्डमान क्षेत्र में प्रवेश कर गया।George Weber (~2009), The Tribes https://web.archive.org/web/20090302021552/http://www.andaman.org/BOOK/chapter8/text8.htm 2 मार्च 2009 . Chapter 8 in The Andamanese https://web.archive.org/web/20120805204050/http://www.andaman.org/BOOK/app-a/a-portman.htm 5 अगस्त 2012 . Accessed on 2012-07-03.
इन्हें भी देखें
दक्षिणी भाई द्वीप
डंकन जलसन्धि
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत के निर्जन द्वीप
श्रेणी:भारत के द्वीप
श्रेणी:अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के द्वीप