411 REFERENCE · Wikipedia
जॉन जे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जॉन जेJohn Jay John Jay (Gilbert Stuart portrait).jpg जॉन जे १२ दिसम्बर १७४५ न्यू यॉर्क शहर, न्यू यॉर्क १७ मई १८२९ बेडफ़र्ड, न्यू यॉर्क संयुक्त राज्य अमेरिका राजनीतिज्ञ, न्यामूर्ति अमेरिका के पहले मुख्य न्यायाधीशन्यू यॉर्क के राज्यपाल
जॉन जे (John Jay) एक अमेरिकी राजनेता और १७८९-१७९५ काल में उस देश के पहले मुख्य न्यायाधीश थे। उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपिताओं में से एक समझा जाता है।
१७७६ में अमेरिका को अपने स्वतंत्रता संग्राम में विजय मिलने के बाद उन्होंने उस देश में एक संगठित और सशक्त केन्द्रीय सरकार बनाने पर जोर दिया और इस विचार पर आधारित प्रस्तावित संविधान को स्वीकृति मिलने के लिए भरसक प्रयत्न किया। कई राजनेता इसके विरोध में थे और वे चाहते थे कि अमेरिका के तेराह उपनिवेश एक सूत्र में बंधने की बजाए अलग-अलग राष्ट्रों की तरह हों। जॉन जे ने जेम्ज़ मैडिसन और ऐलॅक्सैण्डर हैमिलटन के साथ मिलकर १७८८ में 'फ़ेडेरेलिस्ट पेपर्ज़' (अर्थ: संघ-समर्थक काग़ज़ात') के नाम से संविधान के लिए समर्थन बनवाने के लिए एक लेखों की शृंखला प्रकाशित की।The Chronology of American Literature: America's Literary Achievements from the Colonial Era to Modern Times https://web.archive.org/web/20131231104319/http://books.google.com/books?id=VQ0fgo5v6e0C 31 दिसंबर 2013 , Daniel S. Burt, pp. 87, Houghton Mifflin Harcourt, 2004, ISBN 978-0-618-16821-7, ... The letters are one of the finest examples of anti- Federalist thought and help spur Alexander Hamilton, John Jay, and James Madison to write their famous Federalist Papers ... १७८९ में यह संविधान मंज़ूर होने के बाद लागू हो गया।
फिर वे फ़ेडेरेलिस्ट पार्टी नमक राजनैतिक दल के नेता रहे और १७९५-१८०१ काल में न्यू यॉर्क राज्य के राज्यपाल रहे। वे अमेरिका की उस समय की दासप्रथा के सख़्त विरोध में थे और उन्होंने न्यू यॉर्क में इसे बंद करवाने की बहुत कोशिस करी। १७७७ और १७८५ में उनके पहले दो प्रयास नाकाम रहे लेकिन १७९९ में उन्होंने दासों को धीरे-धीरे आज़ाद करवाने का विधेयक पारित करवा लिया और उनकी १८२९ में हुई मृत्यु से पहले ही न्यू यॉर्क के सभी दास मुक्त किये जा चुके थे।North of Slavery: The Negro in the Free States, Leon F. Litwack, pp. 7, University of Chicago Press, 2009, ISBN 978-0-226-48587-4, ... "To contend for liberty," John Jay wrote, "and to deny that blessing to others involves an inconsistency not to be excused" ...
इन्हें भी देखें
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपिता
संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान
जेम्ज़ मैडिसन
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अमेरिकी राजनीतिज्ञ