411 REFERENCE · Wikipedia
मैंने प्यार किया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मैंने प्यार किया मैंने प्यार किया.jpg मैंने प्यार किया का पोस्टर ताराचंद बड़जात्या सूरज बड़जात्या रामलक्ष्मण सलमान ख़ान, भाग्यश्री, लक्ष्मीकांत बेर्डे, आलोक नाथ, मोहनीश बहल राजश्री प्रोडक्शन्स राजश्री प्रोडक्शन्स 192 मिनट 29 दिसंबर, 1989 भारत हिन्दी
मैंने प्यार किया 1989 की सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की संगीतमय प्रेमकहानी फ़िल्म है। प्रमुख भूमिकाओं में सलमान खान और भाग्यश्री हैं। इसे राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा बनाया गया था। यह सूरज की निर्देशक के रूप में शुरुआत, सलमान की पहली प्रमुख भूमिका (पिछले वर्ष की बीवी हो तो ऐसी में सहायक भूमिका के बाद) और भाग्यश्री की फिल्म करियर की शुरुआत थी।
यह 1989 वर्ष की शीर्ष कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी और 1980 के दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। इस फिल्म का साउंडट्रैक एल्बम भी 1980 के दशक का सर्वश्रेष्ठ बिकने वाला बॉलीवुड संगीत एल्बम था। 35वें फिल्मफेयर पुरस्कार में, फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित छह पुरस्कार जीते।
संक्षेप
करन (आलोक नाथ) अपनी इकलौती बेटी सुमन (भाग्यश्री) के साथ ग्रामीण इलाके में रहता है। वह अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे कमाने दुबई जाने की सोचता है। वह अपनी बेटी को अपने दोस्त किशन (राजीव वर्मा) के घर छोड़ देता है। सुमन और किशन के बेटे प्रेम (सलमान खान) की दोस्ती हो जाती है।
सुमन को प्रेम एक पार्टी में ले जाता है, जिसे सीमा (परवीन दस्तूर) द्वारा आयोजित किया गया है। वहाँ किशन के व्यापार के साथी रंजीत (अजीत वाच्छानी) का बेटा जीवन (मोहनीश बहल) सुमन और प्रेम के दोस्ती को गलत बोलता है। सुमन वहाँ से चले जाती है। उसके बाद दोनों को पता लगता है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे हैं। कौशल्या (रीमा लागू) को उन दोनों के प्यार के बारे में पता चलता है और वो उसे बहू के रूप में मान भी लेती है, लेकिन किशन इससे खुश नहीं होता और सुमन को घर से जाने के लिए कहता है। इसी दौरान दुबई से लौट कर करन वहाँ आता है। उसे जब इस बात का पता चलता है तो उसका किशन से झगड़ा हो जाता है। इसके बाद वो सुमन को लेकर अपने गाँव लौट जाता है।
प्रेम को अलग होना ठीक नहीं लगता है और वो भी सुमन के गाँव चले जाता है। करन जो किशन के ऊपर क्रोधित रहता है, वो कहता है कि यदि वो खुद पैसे कमा कर दिखा सकता है तो ही वो उसकी शादी सुमन से कराएगा। इसके बाद प्रेम पास की खदान में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करता है और मजदूरी भी करता है।
महीने के अंत तक उसके बाद जरूरत के हिसाब से पैसे हो जाते हैं। जब वह करन के घर जाने लगता है तो बीच रास्ते में उसे जीवन और उसके गुंडे मिल जाते हैं और उसे मारने की कोशिश करते हैं। वो बच जाता है लेकिन उसका सारा पैसा भीग जाता है। करन उसके द्वारा भीगा हुआ पैसा लाने को बेकार बता देता है। क्योंकि भीगा हुआ पैसा कुछ काम का नहीं है। लेकिन प्रेम खुद को साबित करने का एक और मौका मांगता है। उसकी मेहनत से करन का दिल पिघल जाता है और वो दोनों की शादी के लिए मान जाता है। रंजीत को ऐसा लगता है कि जीवन ने प्रेम को मार दिया होगा। वो किशन के पास जा कर बोलता है कि करन ने प्रेम को मार दिया है। किशन जब करन के गाँव जाता है तो उसे पता चलता है कि प्रेम सही सलामत है। इसके बाद जीवन और रंजीत के गुंडे सुमन को ले जाते हैं लेकिन करन, किशन और प्रेम मिल कर रंजीत और बाकियों को हरा कर सुमन को बचा लेते हैं। इस घटना के बाद करन और किशन फिर से दोस्त बन जाते हैं व प्रेम और सुमन की शादी हो जाती है।
मुख्य कलाकार
सलमान ख़ान - प्रेम
भाग्यश्री - सुमन
आलोक नाथ - करण
मोहनीश बहल - जीवन
राजीव वर्मा - किशन
रीमा लागू - कौशल्या
लक्ष्मीकांत बेर्डे - मनोहर
परवीन दस्तूर - सीमा
हुमा खान - गुलबिया
अजीत वाच्छानी - रंजीत
मोहनीश बहल - जीवन
दिलीप जोशी'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल के बारे में ये 5 बातें जानकर हैरान रह जाएंगे आप...जीते हैं राजाओं वाली जिंदगी https://www.patrika.com/tv-news/5-intresting-facts-about-tarak-mehta-star-jethalalal-aka-dilip-joshi-2860991/ 28 मई 2018 पत्रिका 27 मई 2018 hi-IN https://web.archive.org/web/20180528215445/https://www.patrika.com/tv-news/5-intresting-facts-about-tarak-mehta-star-jethalalal-aka-dilip-joshi-2860991/ 28 मई 2018 live - रामू
हरीश पटेल - रहीम चाचा
संगीत
no मैंने प्यार किया के गीत गायक 1:01:01 रामलक्ष्मण आते जाते हस्ते गाते एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम, लता मंगेशकर 3:29 देव कोहली कबूतर जा जा जा लता मंगेशकर, एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम 8:24 असद भोपाली आजा शाम होने आई एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम, लता मंगेशकर 5:14 देव कोहली अंत्याक्षरी लता मंगेशकर, एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम, उषा मंगेशकर, शैलेंद्र सिंह, कोरस 9:08 (विभिन्न बॉलीवुड गाने के बोल) दिल दीवाना लता मंगेशकर 5:55 असद भोपाली महिला संस्करण मेरे रंग में रंगने वाली एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम 6:46 असद भोपाली दिल दीवाना एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम 5:22 असद भोपाली पुरुष संस्करण मैंने प्यार किया एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम, लता मंगेशकर 6:55 असद भोपाली कहे तोह से सजना शारदा सिन्हा 5:54 असद भोपाली दिल दीवाना एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम, लता मंगेशकर 1:03 असद भोपाली डुएट आया मौसम दोस्ती का एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम, लता मंगेशकर, उषा मंगेशकर, शैलेंद्र सिंह 6:47 असद भोपाली
नामांकन और पुरस्कार
पुरस्कार श्रेणी नामांकित व्यक्ति परिणाम फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म राजश्री प्रोडक्शन्स सर्वश्रेष्ठ संगीतकार रामलक्ष्मण सर्वश्रेष्ठ गीतकार "दिल दीवाना" के लिये असद भोपाली सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक "दिल दीवाना" के लिये एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम सर्वश्रेष्ठ पुरुष डेब्यू सलमान खान सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू भाग्यश्री सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सूरज बड़जात्या सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सलमान खान सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री भाग्यश्री सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री रीमा लागू सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता लक्ष्मीकांत बेर्डे सर्वश्रेष्ठ गीतकार "आते जाते हस्ते गाते" के लिये देव कोहली
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0100095 मैंने प्यार किया
श्रेणी:1989 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार विजेता
श्रेणी:राजश्री प्रोडक्शन्स
श्रेणी:रामलक्ष्मण द्वारा संगीतबद्ध फिल्में