411 REFERENCE · Wikipedia
सुखोई एसयू-11
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मूल विमान सुखोई "एसयू-11" नाम से जाना जाता है सुखोई एसयू-11 (1947)
सुखोई एसयू-11 (Sukhoi Su-11) (नाटो रिपोर्टिंग नाम: फिशपॉट-सी) 1960 के दशक में सोवियत संघ द्वारा उपयोग किए गए एक इंटरसेप्टर विमान था।
डिजाइन और विकास
सुखोई एसयू-11, सुखोई एसयू-9 ('फिशपॉट') इंटरसेप्टर का एक उन्नत संस्करण था। जो सुखोई के पंख वाले सुखोई एसयू-7 लड़ाकू बॉम्बर के साथ समानांतर विकसित किया गया था। सुखोई एसयू-9 की मौलिक समस्याएं को स्वीकार करते हुए, सुखोई ने सुखोई एसयू-11 पर काम करना शुरू किया, जिसने पहली बार 1961 में टी-47 प्रोटोटाइप के रूप में उड़ान भरी।
1962 में निश्चित रूप से सुखोई एसयू-11-8एम का उत्पादन शुरू हुआ। तथा इसका उत्पादन 1965 मे बंद कर दिया था। इन उत्पादन मे कुल 108 विमान का उत्पादन किया गया था। हालांकि यह माना जाता है कि कम से कम कुछ सुखोई एसयू-9 को सुखोई एसयू-11 रूप में अपग्रेड किया गया था।
एक रूपांतरण ट्रेनर संस्करण, सुखोई एसयू-11यू 'मैडेन' को भी विकसित किया गया था। को सुखोई एसयू-9यू के समान था। प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए इसमें पूर्ण शस्त्रागार और रडार प्रणाली थी। क्योंकि दूसरी सीट लगाने के कारण सीमांत ईंधन क्षमता को कम कर दिया था। इसलिए यह वास्तव में युद्ध के उपयोग के लिए नहीं था।
संचालन इतिहास
1964 तक शुरूआत में विकास की समस्याएं और दुर्घटनाओं के कारण सोवियत वायु सेना/सोवियत वायु रक्षा बल (पीवीओ) के स्क्वॉड्रन मे विमान का उत्पादन मे देरी हुई। और विमानों की केवल छोटी संख्या ही वितरित किए गए।
यहां तक कि श्रेष्ठ रडार होने के बाद भी, सुखोई एसयू-11 जमीन नियंत्रण अवरोधन (जीसीआई) के रडार पर भारी निर्भर था, इसके पायलट को लक्ष्य का सदिश जानने के लिए जमीन नियंत्रण अवरोधन से संपर्क करते थे। इसकी कम उचाई पर उड़ाने वाले विमान के खिलाफ कोई क्षमता नहीं थी, और सुखोई ओकबी ने सुखोई एसयू-11 की इन कमियो से जल्द ही सीख ली। और एक नए विमान पर और काम शुरू किया। जिसके परिणाम स्वरूप सुखोई एसयू-15 को बनाया गया। जिसमे इन कमियो को कम किया गया। फिर भी कुछ उदाहरण 1980 के दशक तक परिचालन तक बने रहे। आखिरी सुखोई एसयू-11 ने 1983 के आसपास फ्रंट लाइन सर्विस छोड़ी।
ऑपरेटर्स
सोवियत वायु रक्षा बल
विशेष विवरण
plane jet 1 18.29 मीटर 60 फुट 8.43 मीटर 27 फुट 8 इंच 4.88 मीटर 16 फुट 34 मीटर² 366 फुट² 9,000 किलोग्राम 20,000 पौंड 13,600 किलोग्राम 30,000 पौंड लुइलका एएल-7एफ-1 टर्बोजेट 1 96 किलोन्यूटन 21,164 पौंड बल मैक 2.2 2,340 किमी/घंटा; 1,454 मील प्रति घंटा at 11,000 मीटर (36,000 फुट) 500 मील 312 मील 1,125 किमी 703 मील 17,000 मीटर 55,760 फुट 136.7 मीटर/सेकेंड 27,000 फुट/मिनट 400 किलोग्राम /मीटर² 82 पौंड/फुट² 0.71 4 × हवा से हवा मे मार करने वाली मिसाइल
इन्हें भी देखें
सोवियत संघ
सुखोई एसयू-9
सुखोई
सन्दर्भ
श्रेणी:सुखोई विमान
श्रेणी:इंटरसेप्टर विमान
श्रेणी:सोवियत वायु सेना