411 REFERENCE · Wikipedia
जॉर्ज बूल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पश्चिमी दर्शनशास्त्र उन्नीसवीं सदी का दर्शन #B0C4DE George Boole color.jpg जॉर्ज बूल George Boole जॉर्ज बूल yes 1815 11 02 लिंकन, लिंकनशायर, इंग्लैंड 1864 12 08 1815 11 02 y बैलिनटेम्पल, काउंटी कॉर्क, आयरलैंड ब्रिटिश अभिकलन के गणितीय आधार व सूत्र गणित, तर्क, गणित में दार्शनिकी यूनिटैरियन अरस्तू, स्पाईनोज़ा, न्यूटन आधुनिक कम्प्यूटर वैज्ञानिक, जेवोन्स, डी मोर्गन, रसेल, पियर्स, जॉनसन, शैनन, शेस्ताकोव बूलीय बीजगणित
जॉर्ज बूल (George Boole) (०२ नवम्बर १८१५ - ०८ दिसम्बर १८६४) ब्रिटेन के एक गणितज्ञ एवं दार्शनिक थे। वे तर्कशास्त्र को एक बीजगणितीय रूप देने के लिये प्रसिद्ध हैं। बूल का बीजगणित, आधुनिक संगणक-गणित का आधार सिद्ध हुआ है। आज उनका यह योगदान इतना महान और महत्वपूर्ण दिखता है कि संगणक विज्ञान के जन्मदाताओं में उनकी गणना की जाती है। (जबकि उनके युग में कम्प्यूटर का कहीं अता-पता नहीं था)
जीवन चरित
जॉर्ज बूल के पिता जॉन बूल (1779-1848), एक कारीगर थे। उनके पास साधनों की कमी थी किन्तु वे स्वाध्यायी एवं क्रियाशील मस्तिष्क वाले व्यक्ति थे। जॉन बूल की गणित और तर्कशास्त्र में विशेष रुचि थी। पिता ने ही पुत्र जॉर्ज बूल के शिक्षा की नींव रखी। किन्तु जॉर्ज के अन्दर छिपी हुई गणितीय मेधा उनके जीवन के आरम्भिक काल में प्रकट नहीं हुई। आरम्भ में शास्त्रीय विषय ही उनके प्रिय विषय रहे।
जॉर्ज बूल की पत्नी मैरी बूल (जो स्वयं एक महान गणितज्य थीं), ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि जॉर्ज बूल पर भारतीय चिन्तन और विशेषतः भारतीय तर्कशास्त्र का गहरा प्रभाव था। यह प्रभाव मैरी के अंकल जॉर्ज एवरेस्ट के माध्यम से पड़ा था। इतना ही नहीं, मैरी बूल ने यह भी कहा था कि अगस्टस डी मार्गन और चार्ल्स बाबेज पर भी भारतीय चिनतन और तर्कशास्त्र का गहरा प्रभाव था। सुभाष काक (2018) George Boole’s Laws of Thought and Indian logic. Current Science, vol. 114, 2570–2573
Think what must have been the effect of the intense Hinduizing of three such men as Babbage, De Morgan, and George Boole on the mathematical atmosphere of 1830–65. What share had it in generating the Vector Analysis and the mathematics by which investigations in physical science are now conducted?Boole, Mary Everest Indian Thought and Western Science in the Nineteenth Century, Boole, Mary Everest Collected Works eds. E. M. Cobham and E. S. Dummer, London, Daniel 1931 pp.947–967
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
बूलीय बीजगणित (तर्कशास्त्र)
आंकिक एलेक्ट्रानिकी
बाहरी कड़ियाँ
Roger Parsons' article on Boole
George Boole's work as first Professor of Mathematics in University College, Cork, Ireland
Boole, G. (1854) An investigation of the laws of thought. Macmillan, London, at the Internet Archive.
श्रेणी:गणितज्ञ
श्रेणी:तर्कशास्त्री
श्रेणी:दार्शनिक