411 REFERENCE · Wikipedia
हेमचन्द्र बरुआ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हेमचन्द्र बरुआ (असमिया: হেমচন্দ্ৰ বৰুৱা; हेमसोन्द्रो बोरुवा), 19 वीं सदी के, असमिया भाषा के एक प्रख्यात लेखक थे। संस्कृत वर्तनी पर आधारित शब्द-व्युत्पत्ति की जानकारी वाले प्रथम असमिया शब्दकोश ‘हेमकोष’ का संकलन बरुआ ने ही किया था। वास्तव में हेमकोष असमिया भाषा का दूसरा शब्दकोश था, प्रथम असमिया शब्दकोश का संकलन एक अमेरिकी बैपटिस्ट मिशनरी डा. माइल्स ब्रोंसन ने किया था तथा इसका प्रकाशन 1867 में किया था, पर इस शब्दकोश में शब्द-व्युत्पत्ति संबंधित जानकारी का आभाव था।
हेमचन्द्र बरुआ, असम के गोलाघाट जिले के निवासी थे।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:असमिया साहित्यकार