411 REFERENCE · Wikipedia
भारत सरकार अधिनियम 1833
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सेंट हेलेना अधिनियम या भारत सरकार अधिनियमThe citation of this Act by this [[short title was authorised by section 5 of, and Schedule 2 to, the [[Statute Law Revision Act 1948. Due to the repeal of those provisions, it is now authorised by section 19(2) of the [[Interpretation Act 1978.The citation of this Act by this short title was authorised by section 1 of, and Schedule 1 to, the [[Short Titles Act 1896. Due to the repeal of those provisions, it is now authorised by section 19(2) of the Interpretation Act 1978. यूनाइटेड किंगडम की संसद द्वारा पारित एक संसदीय अधिनियम है। जिसे वर्ष 1833 में भारतीय उपमहाद्वीप में ब्रिटिश स्वामित्व क्षत्रों के प्रशासन को सुधारने हेतु बनाया गया था।
प्रावधान
जैसा कि इस अधिनियम का उद्देश्य ईस्ट इंडिया कंपनी को दिए गए शाही चार्टर के विस्तार के लिए प्रदान करना भी था, इसे 1833 का चार्टर अधिनियम भी कहा जाता है।Lang Eugen Maurice Codification in the British Empire and America 1924 Lawbook Exchange Ltd 2005 1-58477-620-X 77, footnote 2 https://books.google.com/books?id=P1y--X4XQ1sC&pg=PA77 इस अधिनियम ने चार्टर को 20 वर्षों तक बढ़ा दिया। इसमें निम्नलिखित प्रावधान शामिल थे:
इसने भारत के गवर्नर-जनरल के रूप में बंगाल के गवर्नर-जनरल को नया स्वरूप दिया। इस प्रावधान के तहत लॉर्ड विलियम बेंटिक 1833 के आखिरी में भारत के पहले गवर्नर-जनरल बने।
इसने बॉम्बे और मद्रास प्रेसीडेंसी के राज्यपालों को उनकी विधायी शक्तियों से वंचित कर दिया। पहली बार गवर्नर-जनरल की सरकार को 'भारत सरकार' और उनकी परिषद को 'भारत परिषद' के रूप में जाना जाता था। गवर्नर-जनरल और उसकी कार्यकारी परिषद को पूरे ब्रिटिश भारत के लिए विशेष विधायी शक्तियाँ दी गईं।
इसने एक व्यावसायिक निकाय के रूप में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की गतिविधियों को समाप्त कर दिया और यह विशुद्ध रूप से प्रशासनिक निकाय बन गया। विशेष रूप से, कंपनी ने चीन और सुदूर पूर्व के अन्य हिस्सों के साथ व्यापार पर अपना एकाधिकार खो दिया।
इसने सिविल सेवकों के चयन के लिए खुली प्रतियोगिताओं की प्रणाली शुरू करने का प्रयास किया। हालाँकि इस प्रावधान को कोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स के विरोध के बाद नकार दिया गया जो कंपनी के अधिकारियों को नियुक्त करने का विशेषाधिकार रखता था।
सेंट हेलेना द्वीप का नियंत्रण ईस्ट इंडिया कंपनी से क्राउन में स्थानांतरित किया गया है।http://www.legislation.gov.uk/ukpga/Will4/3-4/85/section/112 Saint Helena Act 1833, section 112 UK Statute Law Database]] 26 May 2011 3 August 2014 https://web.archive.org/web/20160904044213/http://www.legislation.gov.uk/ukpga/Will4/3-4/85/section/112 4 सितंबर 2016 live
संशोधन
धारा 112 के अपवाद के साथ, राजशाही में संत हेलेना को छोड़कर, इस अधिनियम के सभी धाराओं को भारत सरकार अधिनियम 1915 द्वारा निरस्त कर दिया गया था।http://www.legislation.gov.uk/ukpga/Will4/3-4/85/section/1111. Saint Helena Act 1833, sections 1–111 [[UK Statute Law Database 26 May 2011 3 August 2014 https://web.archive.org/web/20140915110632/http://www.legislation.gov.uk/ukpga/Will4/3-4/85/section/1111. 15 सितंबर 2014 live http://www.legislation.gov.uk/ukpga/Will4/3-4/85/section/113117. Saint Helena Act 1833, sections 113–117 UK Statute Law Database]] 26 May 2011 3 August 2014 https://web.archive.org/web/20140903235754/http://www.legislation.gov.uk/ukpga/Will4/3-4/85/section/113117. 3 सितंबर 2014 live
इन्हें भी देखें
ईस्ट इंडिया कंपनी
बंगाल प्रेसिडेंसी
यूनाइटेड किंगडम की संसद
भारत सरकार अधिनियम
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Saint Helena Act
The Saint Helena Act 1833, as amended, from the UK Statute Law Database.
Government of India Act 1935 (PDF), from the UK Statute Law Database.
श्रेणी:भारत का इतिहास
श्रेणी:ब्रिटिश भारत
श्रेणी:यूनाइटेड किंगडम की संसद द्वारा पारित अधिनियम
श्रेणी:सेंट हेलेना