411 REFERENCE · Wikipedia
टुसू पर्व
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
टुसू पर्व या टुसू परब भारत में अगहन माह से पौष माह के अंतिम दिन यानी मकर संक्रांति पर आयोजित होने वाला एक लोक उत्सव है।https://books.google.co.in/books?id=JskJAQAAMAAJ&q=tusu+Bhumij&dq=tusu+Bhumij&hl=en&newbks=1&newbks_redir=0&source=gb_mobile_search&ovdme=1&sa=X&ved=2ahUKEwi-iYmjj7r-AhXbU2wGHbPHDhMQ6AF6BAgJEAM#tusu Journal of the Indian Musicological Society Society Indian Musicological 1986 A.R. Mehta for the Indian Musicological Society enhttps://daricha.org/sub_genre.aspx?ID=100&District=Bankura&Name=Tusu :::::: Daricha Foundation :::::: daricha.org 2023-04-21 यह फसलों की कटाई के आनंद में कृषि समाज के विश्वास का एक एकीकृत रूप है। उत्सव के अंत में, टूसू देवी की छवि का विसर्जन टुसू गीतों के साथ विशद रूप से किया जाता है। त्योहार के दौरान ग्रामीण मेलों का भी आयोजन किया जाता है। टुसू त्योहार, ज्यादातर पश्चिम बंगाल के दक्षिण पश्चिम, झारखंड के दक्षिण पूर्व, पूर्वोत्तर ओडिशा के साथ-साथ असम के चाय-राज्य में मनाया जाता है।https://news8plus.com/tusu-festival-the-fragrance-of-tusu-started-spreading-from-village-to-city-songs-started-echoing/ Tusu Festival: The fragrance of Tusu started spreading from village to city, songs started echoing - News8Plus-Realtime Updates On Breaking News & Headlines News8Plus 2023-01-12 en-GB 2023-04-21 21 अप्रैल 2023 https://web.archive.org/web/20230421055722/https://news8plus.com/tusu-festival-the-fragrance-of-tusu-started-spreading-from-village-to-city-songs-started-echoing/ dead
thumb|टुसू परब
टूसू एक धर्मनिरपेक्ष त्योहार है और सभी जातियों और धर्मों के लोगों द्वारा मनाया जाता है, जैसे कि ईसाई, हिंदू, गैर-हिंदू, आदिवासी, सभी।https://www.sahapedia.org/festival-of-tusu-introduction Festival of Tusu: An Introduction Sahapedia en 2023-04-21 टुसू परब मुख्यत: भूमिज, कोरा, मुंडा, संथाल, खड़िया, हो, गोंड, चिक बड़ाइक, उरांव, खेरवार, माहली, लोहरा, सबर, करमाली, कुड़मी महतो, लोधा, बागाल, भुइंया, गोंझू और अन्य समुदायों द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है।https://sites.google.com/site/medinipurrockers/home/medinipurian-culture Medinipurian Culture - medinipur rockers sites.google.com 2023-04-21 21 अप्रैल 2023 https://web.archive.org/web/20230421060637/https://sites.google.com/site/medinipurrockers/home/medinipurian-culture deadhttps://books.google.co.in/books?id=gvLiAsmvx6IC&pg=PA140&dq=%E0%A4%9F%E0%A5%81%E0%A4%B8%E0%A5%82+%E0%A4%AD%E0%A5%82%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%9C&hl=en&newbks=1&newbks_redir=0&source=gb_mobile_search&ovdme=1&sa=X&ved=2ahUKEwids8Drt7r-AhVz6jgGHavTAD04ChDoAXoECAIQAw#v=onepage&q&f=false Tribal Festivals of Bihar: A Functional Analysis Singh Ajit K. 1982 Concept Publishing Company en टुसू पर्व को तीन प्रमुख नामों से भी जाना जाता है - टुसू परब, मकर परब और पौष परब।https://www.prabhatkhabar.com/state/jharkhand/ranchi/tusu-festival-in-jharkhand-celebrated-with-makar-sankranti-know-the-whole-story-behind-it-unk Tusu Festival in Jharkhand: मकर संक्रांति के साथ मनाया जाता है टुसू पर्व, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी Prabhat Khabar hi 2023-04-21https://www.etribaltribune.com/index.php/volume-2/mv2i2/rituals-and-festivals-of-the-ho-tribe Rituals And Festivals Of The Ho Tribe www.etribaltribune.com 2023-04-21
परंपरा और त्योहार
पौष माह के अंतिम दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रांति के पहले दिन "बांउड़ी" मनाया जाता है, जिसमें लोग त्योहार के लिए वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। अगले दिन मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। मकर संक्रांति के अगले दिन "आखाईन जातरा" मनाया जाता है। आमतौर पर बांउड़ी तक खलिहान का कार्य समाप्त हो जाता है और आखाईन जातरा के दिन किसान कृषि कार्य का प्रारंभ करता है।https://zeenews.india.com/hindi/india/bihar-jharkhand/ranchi/tusu-parab-in-jharkhand-know-why-this-festival-is-celebrated-with-makar-sakranti-what-is-its-important/1528160 Tusu Parab 2023: झारखंड में टुसू पर्व का उत्साह, जानें मकर सक्रांति के दिन क्यों मनाया जाता है ये खास त्योहार Zee News hi 2023-04-21 इस दिन नये कार्यों की शुरुआत शुभ माना जाता है। आखाँइन जातरा के दिन भूमिज आदिवासी लोग "भेंजा बिंधा" (बिंधा परब)https://books.google.co.in/books?id=OrTUAAAAMAAJ&q=bindha+parab+pitha&dq=bindha+parab+pitha&hl=en&newbks=1&newbks_redir=0&source=gb_mobile_search&ovdme=1&sa=X&ved=2ahUKEwiUyKKls7r-AhXncGwGHRHiD3oQ6AF6BAgHEAM#binda District Census Handbook, West Bengal: Calcutta. v Bengal India Superintendent of Census Operations, West 1965 Superintendent, Government Printing en और कुड़मी महतो लोग "पीठा परब" भी मनाते हैं।https://books.google.co.in/books?id=kmMFAAAAMAAJ&q=parab+pitha&dq=parab+pitha&hl=en&newbks=1&newbks_redir=0&source=gb_mobile_search&ovdme=1&sa=X&ved=2ahUKEwj_-d3Ks7r-AhVeZWwGHWOuAyoQ6AF6BAgFEAM#parab%20pitha Folklore of Bihar Choudhury Pranab Chandra Roy 1976 National Book Trust, India en
मकर परब के दौरान बनाए जाने वाली "पीठा" (एक प्रकार का पकवान) भारतीय सांस्कृतिक विरासत का ही एक अंग है। मकर परब में गुड़ पीठा सबसे प्रसिद्ध है। गांवों में अरवा चावल को लकड़ी की ढेंकी में कूटा जाता है, फिर उसमें गुड़, बादाम, आदि सामग्री मिलाकर गुड़ पीठा बनाया जाता है।https://timesofindia.indiatimes.com/city/ranchi/tribal-folk-prepare-for-tusu-festival/articleshow/18000736.cms?from=mdr Tribal folk prepare for Tusu festival 2013-01-13 The Times of India 2023-04-21 0971-8257 इसके अलावा संथाल और भूमिज आदिवासियों में "जीलू पीठा" (मांस पीठा) और "धुम्बु पीठा" (ढुम्बु पीड़ा) भी बहुत प्रचलित है। मांस पीठा में चावल की आटा में मांस, प्याज, मिर्च और मसाले मिलाकर बनाया जाता है। धुम्बु पीठा अरवा चावल के गोले में गुड़ डालकर, मिट्टी के बर्तन में पुआल में रखकर बनाया जाता है।
thumb|नदी तट पर टुसू मेला का आयोजन
मकर परब के दिन से महीनों तक झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में नदी तटों पर टुसू मेला का आयोजन किया जाता है। लोग टुसू की मुर्ति और मंदिर की तरह "चौड़ाल" बनाकर मेले में जाते हैं, और भूमिज, संथाल, कुड़मी महतो, मुंडा, लोधा समुदाय के लोग टुसू गीत गाते हैं।https://books.google.co.in/books?id=gvLiAsmvx6IC&pg=PA140&dq=%E0%A4%9F%E0%A5%81%E0%A4%B8%E0%A5%82+%E0%A4%AD%E0%A5%82%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%9C&hl=en&newbks=1&newbks_redir=0&source=gb_mobile_search&ovdme=1&sa=X&ved=2ahUKEwids8Drt7r-AhVz6jgGHavTAD04ChDoAXoECAIQAw#v=onepage&q&f=false Tribal Festivals of Bihar: A Functional Analysis Singh Ajit K. 1982 Concept Publishing Company en
कहानी
टुसू परब मनाने के पीछे अनेक कहानियां और कथाएं बताई जाती है, जो निम्न हैं —
भूमिज और संथाल लोगों में प्रचलित कहानी के अनुसार, गुजरात के एक राजा की रुक्मिणी नामक पुत्री थी, जिसे टुसू नाम से भी पुकारा जाता था। राजकुमारी टुसू को पंजाब के एक राजकुमार सीताराम से प्रेम हुआ। लेकिन एक मुग़ल बादशाह रुक्मिणी की सुंदरता से आकर्षित होकर उसे पाना चाहता था। बादशाह को दोनों के रिश्ते का पाता चला, प्रेमियों को मुगल बादशाह के क्रोध से भागना पड़ा। दोनों भागकर संतालों के राज्य से होते हुए भूमिजों के राज्य में पहुंचे, जहां एक भूमिज राजा ने उन दोनों का विवाह कराया। कुछ दिन बाद, रुक्मिणी (टुसू) के पति सीताराम का निधन हो गया। व्याकुल टूसू अपने प्रेमी के बिना जीवन का सामना नहीं कर सकी और पति की जलती चिता में कूद गई। इसके बाद से ही भूमिज, संथाल और कुड़मी टुसू पर्व को टुसू देवी की दया, सदाचार, प्रेम और बलिदान के प्रतीक के रूप में मानते हैं।https://books.google.co.in/books?id=G0FuAAAAMAAJ&q=tusu+Bhumij&dq=tusu+Bhumij&hl=en&newbks=1&newbks_redir=0&source=gb_mobile_search&ovdme=1&sa=X&ved=2ahUKEwi-iYmjj7r-AhXbU2wGHbPHDhMQ6AF6BAgDEAM#tusu Adivasis and the Culture of Assam Chetrī Harkabahādura 2005 Anshah Publishing House 978-81-8364-008-4 enhttps://applfoundation.in/en/article/festival Festival 2018-01-16 APPL Foundation en 2023-04-21 21 अप्रैल 2023 https://web.archive.org/web/20230421054941/https://applfoundation.in/en/article/festival dead
अन्य प्रचलित कहानी के अनुसार, टुसू परब टुसूमनी नामक युवती के स्वाभिमान की गाथा से जुड़ा है। टुसूमनी एक गरीब किसान की अत्यंत सुंदर कन्या थी। सम्पूर्ण राज्य में उसकी सुंदरता की चर्चा होने लगी, यह खबर एक क्रुर मुग़ल राजा के दरबार तक पहुंची। कन्या को प्राप्त करने के लिए राजा ने षड्यंत्र रचना प्रारंभ कर दिया। संयोग से उस साल राज्य में भीषण अकाल पड़ गया। किसान लगान देने की स्थिति में नहीं थे। इसी स्थिति का फायदा उठाने के लिए राजा ने कृषि कर दोगुना कर दिया। किसानों ने कृषि कर माफी की मांग की, राजा ने कर माफी के बदले टुसूमनी की इच्छा की। लेकिन टुसूमनी ने राजा के आगे घुटने टेकने के बजाय जलसमाधि लेने का फैसला लिया और उफनती स्वर्णरेखा नदी के सतीघाट स्थल पर कूद गई। उनकी इस कुर्बानी की याद में ही टुसू पर्व मनाया जाता है।https://www.jagran.com/jharkhand/ranchi-tusu-parab-is-festival-of-honor-and-self-respect-of-women-power-celebrated-in-jharkhand-know-its-significance-jagran-special-21264202.html नारी शक्ति का स्वाभिमान बताता है टुसू पर्व, सम्मान की खातिर टुसूमनी ने ले ली थी जलसमाधि; पढ़ें इसका महत्व Dainik Jagran hi 2023-04-21
एक अन्य कथा के अनुसार, एक कुरमी किसान की सरला, भादू और टुसूमनी नामक तीन पुत्री थीं। जिनमें टुसूमनी अधिक रूपवती और गुणवती थी। उस समय भारत में मुगलों का शासन था। खूबसूरत होने के कारण मुगल बादशाह टुसूमनी को जबरन अपनाना चाहता था। टुसूमनी ने अपनी इज्जत बचाने के लिए पौष माह में मकर संक्रांति के दिन स्वर्णरेखा नदी में कूदकर जान दे दी।https://timesofindia.indiatimes.com/city/ranchi/tribal-folk-prepare-for-tusu-festival/articleshow/18000736.cms?from=mdr Tribal folk prepare for Tusu festival 2013-01-13 The Times of India 2023-04-21 0971-8257
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
श्रेणी:पश्चिम बंगाल की संस्कृति