Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

निर्वात बम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

निर्वात बम (Vacuum Bomb) रूस द्वारा विकसित एक नयी संकल्पना पर आधारित विस्फोटक हथियार है। यह शक्तिशाली बम परमाणु हथियारों के विपरीत पर्यावरण के लिए कोई खतरा पैदा नहीं करता। यह बम वातावरण में मौजूद वायु को ही विस्फोटक ईंधन के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है। इसे विमान से गिराने के साथ जमीन से भी छोड़ा जा सकता है। एक निर्धारित ऊँचाई तक ले जाने के बाद इस बम के ईंधन को बादलों पर आक्सीजन के साथ मिश्रित कर फैला दिया जाता है। इसके बाद इन बादलों में विस्फोट कराते ही इसके संपर्क में आने वाली चीजें या इमारतें नेस्तनाबूद हो जाती है। वायु में विस्फोटित किए जाने वाले इस निर्वात बम की शक्ति परमाणु हथियारों के बराबर बतायी जा रही है। इसमें नैनोटेक्नालोजी प्रयुक्त की गयी है। इसके प्रयोग से रेडिएशन का खतरा पैदा नहीं होगा। श्रेणी:बम श्रेणी:हथियार