Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मिडनाइट्स चिल्ड्रेन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मिडनाइट्स चिल्ड्रेन (Midnight's Children) (१९८१) में प्रकाशित सलमान रश्ती के द्वारा लिखा गया एक उपन्यास है। इस उपन्यास का शिल्प जादुई यथार्थवाद पर आधारित है। सारांश 'मिडनाइट्स चिल्ड्रेन' स्वतंत्रता के बाद की घटनाओं पर आधारित है। इस कहानी का नायक और मुख्य चरित्र सलीम सिनाई है। सलीम सिनाई का जन्म १५ अगस्त १९४७, रात के 12 बजे हुआ था। इसी वजह से सलीम का जन्म टेलीपैथिक शक्तियों के साथ हुआ था। कहानी की शुरुआत सलीम के दादाजी से होती है। यह किताब तीन हिसों में बँटी हुई है। सलीम का जन्म १५ अगस्त १९४७ के ठीक आधी रात पर हुआ था। उसे बाद में पते चलता है की जिन- जिन बच्चों का जन्म उस दिन हुआ था, उनके पास भी असाधारण शक्तियां थीं। उनमें से शिव और पार्वती कहानी में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। अपनी टेलीपैथिक शक्तियों का इस्तेमाल करके सलीम उन बच्चो से संपर्क करके एक सभा (मिडनाइट चिल्ड्रेन्स कांफ्रेंस) स्थापित करता है जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा होती है। इस दौरान सलीम का परिवार कई समस्याओं से जूझता है। भारत और साथ के देशों के बीच लड़ाइयाँ भी चल रही होती हैं। बाद में सलीम इंदिरा गाँधी की घोषित की हुई "इमरजेंसी" (Emergency) और संजय गाँधी के "जुम्मा मस्जिद विवाद" में फँस जाता है। इस कारण उसे जेल भी होती है। <p>"इमरजेंसी" के बाद सलीम और बाकी लोग अपनी-अपनी शक्तियां खो देते हैं। शक्तियां खोने के बाद सलीम अपनी और अपने देश की कहानी अपने बेटे के लिए लिखता है, जिसे अपने पिता से वही असाधारण शक्तियां मिलती हैं। श्रेणी:सलमान रश्दी श्रेणी:जादुई यथार्थवाद उपन्यास श्रेणी:बुकर पुरस्कार सम्मानित रचनाएँ