411 REFERENCE · Wikipedia
बासल-श्तात कैन्टन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बासल-श्तात कैन्टन (जर्मन व अंग्रेज़ी: Basel-Stadt) स्विट्ज़रलैंड के उत्तर में स्थित एक कैन्टन (प्रान्त से मिलता-जुलता प्रशासनिक विभाग) है। जर्मन भाषा में 'बासल-श्तात' का मतलब 'बासल शहर' है और यह कैन्टन बासल शहर और उसके इर्द-गिर्द के कुछ इलाक़ों को मिलाकर बनी हुई है। इसके विपरीत बासल-लान्डशाफ़्ट कैन्टन बासल क्षेत्र के देहाती इलाक़ों से बनी हुई है। यह किसी ज़माने में यह दोनों एक ही 'बासल कैन्टन' नामक कैन्टन का भाग थीं लेकिन १९वीं सदी में ग्रमीण और शहरी क्षेत्रों में अधिकारों को लेकर झड़पें हुई और २६ अगस्त १८३३ में इनका बटवारा हुआ और दो अलग कैन्टन बन गई। क्षेत्रफल के हिसाब से बासल-श्तात स्विट्ज़रलैंड की सबसे नन्ही कैन्टन है। ऐतिहासिक बासल कैन्टन सन् १५०१ में स्विस परिसंघ का हिस्सा बना था।
== इन्हें भी देखें ==
स्विट्ज़रलैंड के कैन्टन
== सन्दर्भ ==