411 REFERENCE · Wikipedia
रामगढ़, सरगुजा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रामगढ़ सरगुजा के ऐतिहासिक स्थलों में सबसे प्राचीन है। यह अम्बिकापुर- बिलासपुर मार्ग में स्थित है। इसे रामगिरि भी कहा जाता है, रामगढ़ पर्वत टोपी की आकृति का है। रामगढ़ भगवान राम एवं महाकवि कालिदास से सम्बन्धित होने के कारण शोध का केन्द्र बना हुआ है। एक प्राचीन मान्यता के अनुसार भगवान राम भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ वनवास काल में निवास किए थे। यहीं पर राम के तापस वेश के कारण जोगीमारा, सीता के नाम पर सीता बेंगरा एवं लक्ष्मण के नाम पर लक्ष्मण गुफा भी स्थित है।
कहते हैं, यह महाकवि कालिदास के मेघदूत में वर्णित वही रामगिरि पर्वत है, जहाँ उन्होंने बैठकर अपनी कृति मेघदूत की रचना की थी।
यहाँ पर विश्व की प्राचीनतम गुफा नाट्य शाला स्थित है।
इसे रामगढ़ नाट्य शाला कहा जाता है।
श्रेणी:सरगुजा
श्रेणी:छत्तीसगढ़